Apple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें क्या नया मिला और किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?

Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 27.2 अपडेट जारी कर दिया है. इसमें Siri AI पहले से ज्यादा स्मार्ट होगी और मैसेज से लेकर Photos ऐप तक कई बदलाव देखने को मिलेंगे. जानें नए अपडेट में क्या-क्या बदला?

iOS Update

Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 27.2 अपडेट जारी कर दिया है. (Image Credit-9to5mac.com)

Apple ने iPhone यूजर्स के लिए iOS 27.2 अपडेट जारी कर दिया है. इस अपडेट में Siri AI को पहले से ज्यादा स्मार्ट बनाने के साथ मैसेज और Photos ऐप में भी नए फीचर्स जोड़े गए हैं. कंपनी के मुताबिक, अपडेट में 160 से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है. अब Siri पिछली बातचीत के आधार पर सवालों के जवाब दे सकेगी. इसके अलावा, यूजर्स को रोजमर्रा के काम करने में मदद के लिए कई नए विकल्प भी मिलेंगे.

विज्ञापन

नए अपडेट में मिलेंगे ये फीचर्स

पिछली बातचीत के आधार पर जवाब देगी Siri

iOS 27.2 अपडेट के बाद Siri पिछली बातचीत को ध्यान में रखकर सवालों के जवाब दे सकेगी. उदाहरण के लिए, अगर Siri ने पिछले हफ्ते किसी रेस्टोरेंट का सुझाव दिया था, तो यूजर बाद में दोबारा उस रेस्टोरेंट के बारे में पूछ सकता है. इससे हर बार पूरी जानकारी दोबारा देने की जरूरत कम हो सकती है.

विज्ञापन

कई ऐप्स से जानकारी ले सकेगी Siri

Siri अब मैसेज में शेयर की गई तस्वीरों, कैलेंडर में मौजूद लोगों, वॉइसमेल, Safari की ब्राउजिंग हिस्ट्री और रीडिंग लिस्ट से भी जानकारी हासिल कर सकेगी. हालांकि, यूजर्स को यह चुनने का विकल्प मिलेगा कि किन ऐप्स का डेटा Siri और Search इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, Siri के जवाब के किसी खास हिस्से को चुनकर कॉपी करना भी आसान होगा.

नई AI सुविधाओं में हिंदी का सपोर्ट नहीं

Apple के नए AI फीचर्स में फ्रेंच, जापानी, कोरियाई, पुर्तगाली और स्पेनिश भाषाओं का सपोर्ट शामिल होने की बात कही गई है. हालांकि, फिलहाल हिंदी भाषा का सपोर्ट उपलब्ध नहीं बताया गया है. ये AI सुविधाएं सभी iPhone मॉडल्स पर नहीं, बल्कि चुनिंदा डिवाइस पर ही मिलेंगी.

विज्ञापन

मैसेज ऐप में मिलेंगे स्मार्ट सुझाव

मैसेज ऐप में यूजर्स को बातचीत के आधार पर स्मार्ट सुझाव मिल सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर कोई दोस्त पैकेज का ट्रैकिंग नंबर भेजता है, तो ऐप पैकेज ट्रैक करने का विकल्प दे सकता है. वहीं, किसी दोस्त का डिनर इनविटेशन मिलने पर कैलेंडर में कार्यक्रम जोड़ने का सुझाव भी मिल सकता है. इससे मैसेज से जुड़ी जरूरी जानकारी को संभालना आसान होगा.

Photos ऐप में भी जुड़ेंगे नए फीचर्स

Photos ऐप में Shared Albums के कैप्शन और कमेंट्स को एडिट करने की सुविधा मिलने की बात कही गई है. इसके अलावा, एक ही तस्वीर को बार-बार एल्बम में जुड़ने से रोकने और एल्बम की समय सीमा खत्म होने से पहले रिमाइंडर पाने जैसे फीचर्स भी शामिल होने का दावा है. AI से बनाई या बदली गई तस्वीरों की पहचान करने में मदद के लिए Google की SynthID वॉटरमार्क तकनीक का सपोर्ट भी बताया गया है.

विज्ञापन

FaceTime और स्मार्ट होम यूजर्स के लिए नए विकल्प

FaceTime में लाइव कैप्शन देने वाले व्यक्ति या थर्ड-पार्टी साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर को कॉल में शामिल करने का विकल्प मिलने की बात कही गई है. ग्रुप वीडियो कॉल में Dual Capture फीचर का विस्तार भी किया जा सकता है.

iPhone में iOS अपडेट कैसे करें?

  1. सबसे पहले iPhone को Wi-Fi से कनेक्ट करें और फोन में पर्याप्त बैटरी सुनिश्चित करें.
  2. Settings ऐप खोलें.
  3. General विकल्प पर टैप करें.
  4. Software Update पर जाएं.
  5. अगर अपडेट उपलब्ध है, तो Download and Install विकल्प चुनें.

किन iPhone में चलेगा iOS 27.2 अपडेट?

iOS 27.2 अपडेट उन सभी iPhone मॉडल्स के लिए उपलब्ध है, जिनमें iOS 27 सपोर्ट करता है. इसकी लिस्ट iOS 26 को सपोर्ट करने वाले iPhone मॉडल्स जैसी ही है. इसमें iPhone 11 सीरीज और इसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल शामिल हैं. यानी साल 2019 या उसके बाद लॉन्च हुए iPhone यूजर्स इस अपडेट को इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, iPhone SE की दूसरी और तीसरी जनरेशन के मॉडल्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं. नए लॉन्च हुए iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo में भी iOS 27.2 का सपोर्ट मिलेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ