---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Video: बांटे गए नोटों से भरे लिफाफे, महाराष्ट्र में वोटिंग से पहले बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर FIR

BJP Leader Accused Of Distributing Cash: बीजेपी ने पैसे बांटने संबंधी सभी आरोपों को बताया झूठा। वोटिंग से पहले इसे बताया बहुजन विकास अघाड़ी का राजनीतिक स्टंट।

---खबर नीचे जारी है---

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 की वोटिंग से कुछ घंटे पहले ही बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर महाराष्ट्र के विवांता होटल में पैसे बांटने का आरोप लगा है। कांग्रेस ने ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर करते हुए सवाल उठाए हैं? बताया जा रहा है कि होटल से 10 लाख रुपये बरामद हुए हैं।

बता दें वीडियो में बीजेपी नेता दिख रहे हैं, उनके आसपास बड़ी संख्या में लोग हंगामा करते और नारेबाजी करते दिखाई पड़ रहे हैं। कुछ लोगों के हाथ में लिफाफे भी हैं, जिसमें से वह 500 के कई नोट निकालकर लहराते हैं। वहीं, इस मामले में विनोद तावड़े ने कहा कि वे होटल केवल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे। चुनाव आयोग से मांग करता हूं कि वह इस मामले की निष्पक्ष जांच करे। उधर, इस मामले में चुनाव आयोग की शिकायत पर पुलिस ने विनोद तावड़े के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: Maharashtra Election: CM-डिप्टी सीएम से लेकर ठाकरे परिवार तक, दिग्गजों की सीटों पर कैसे हैं समीकरण?

कल महाराष्ट्र की 288 सीटों पर होनी है वोटिंग

उग्र भीड़ चोर-चोर के नारे लगा रही है, बीजेपी नेता उन्हें शांत करने और समझाने की कोशिश करते दिखाई पड़ रहे हैं। इस बीच दो पुलिसकर्मी भी वीडियो में दिखे जो स्थिति को काबू करने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीट हैं, यहां 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 23 नवंबर को यहां मतगणना की जाएगी।

---खबर नीचे जारी है---

बीजेपी ने सभी आरोपों को बताया राजनीतिक स्टंट

बहरहाल, इस मामले की सच्चाई क्या है? ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल Bahujan Vikas Aghadi ने नालासुपारा से बीजेपी प्रत्याशी राजन नाइक पर पैसे बांटने का आरोप लगाया है। बीजेपी ने इस मामले में बीजेपी के शीर्ष नेताओं के शामिल होने का आरोप लगाया है। उधर, बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। बीजेपी नेताओं ने कहा कि पैसे बांटने संबंधी सभी बातें निराधार हैं। ये सब चुनाव की पूर्व संध्या पर बहुजन विकास अघाड़ी द्वारा केवल एक राजनीतिक स्टंट है।

ये भी पढ़ें: Video: किसने कराया पूर्व महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर हमला

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 19, 2024 03:13 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola