
Video: किसने कराया पूर्व महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख पर हमला
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary
Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र चुनाव में अब कुछ ही घंटों का समय शेष रह गया है। इस बीच कल चुनाव प्रचार का आखिरी दिन भी था। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की गाड़ी पर पथराव हुआ, इस हमले में वे घायल हो गए। वे एक सभा को संबोधित कर नागपुर लौट रहे थे, इस दौरान ये हमला हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए काटोल स्थित हाॅस्पिटल ले जाया गया। वे बेटे सलिल देशमुख के प्रचार करने काटोल गए थे। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
बता दें कि सलिल देशमुख के लिए आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतु पटवारी चुनावी सभा को संबोधित करे चुके हैं। ऐसे में अब सवाल यह है कि उनकी गाड़ी पर पथराव किसने किया? फिलहाल पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को अरेस्ट कर लिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: