महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के नवापुर तालुका में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कंप मच गया. एक पोल्ट्री फार्म में अचानक बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत के बाद जांच कराई गई, जिसमें एवियन इन्फ्लुएंजा संक्रमण सामने आया. इसके साथ ही प्रशासन ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी करते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, 13 और 14 तारीख को नवापुर के एक पोल्ट्री फार्म में 150 से 200 मुर्गियों की अचानक मौत हो गई थी. इस असामान्य घटना के बाद पशुसंवर्धन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नमूने जांच के लिए भेजे गए. भोपाल स्थित प्रयोगशाला से आई रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही प्रशासन हरकत में आ गया.
संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र के आसपास एक किलोमीटर के दायरे को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है. इस क्षेत्र में सभी पोल्ट्री फार्म की सघन निगरानी की जा रही है. साथ ही, बड़े स्तर पर ‘कुलिंग ऑपरेशन’ शुरू किया गया है, जिसके तहत करीब 6 पोल्ट्री फार्म की लगभग 1 लाख 40 हजार मुर्गियों को नष्ट किया जाएगा.
नवापुर में यह बर्ड फ्लू का तीसरा मामला है, जिससे स्थानीय पोल्ट्री उद्योग पर गहरा असर पड़ा है. लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों से कारोबारियों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है.
विशेषज्ञों के अनुसार, बर्ड फ्लू एक अत्यंत संक्रामक वायरल बीमारी है, जो पक्षियों में तेजी से फैलती है. हालांकि, फिलहाल इंसानों में संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि घबराएं नहीं, अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की तुरंत जानकारी संबंधित विभाग को दें. अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और सभी जरूरी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है.
फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती इस संक्रमण को नवापुर तक सीमित रखने की है, ताकि यह अन्य इलाकों में न फैल सके. प्रशासन और पशुसंवर्धन विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं.
संबंधित खबरें
120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
2 hrs agoNMIA से बस, टैक्सी और फ्री शटल की सुविधा शुरू; पुणे का किराया मात्र ₹450
1 day ago'लोग तय करेंगे... ECI नहीं', SIR को लेकर ठाकरे बंधुओं का गर्जना मार्च
3 days ago'लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
3 days agoधारावी में अब दिखेगा पुनर्विकास का नया मॉडल, CM फडणवीस ने किया उद्घाटन
5 days ago'प्रदर्शन में घुस गए BJP के लोग...', CEC के खिलाफ मार्च कर रही CJP का आरोप
5 days agoदुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन के साथ भिड़ा ट्रक, 7 की मौत
5 days agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई, अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट
5 days agoमहाराष्ट्र: रायगढ़ में पिकनिक मनाने गए 8 छात्रों की समंदर में डूबने से मौत
5 days ago‘पहले अपने बच्चों को खिलाएं', पान मसाला एड को लेकर सेलेब्स पर भड़के तुकाराम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines