बदलापुर एनकाउंटर में आया नया मोड़, अब मुंबई पुलिस नहीं, CID करेगी अक्षय शिंदे की मौत की जांच

Badlapur Encounter Case Latest Update : बदलापुर रेप केस के आरोपी अक्षय शिंदे की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई। मृतक आरोपी के पिता ने इसे फेक एनकाउंटर बताते हुए हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। HC ने मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी।

Mumbai Pilice Akshay Shinde

बदलापुर एनकाउंटर की जांच रिपोर्ट हाई कोर्ट में हुई पेश। (File Photo)

विज्ञापन

Bombay High Court On Badlapur Encounter Case : बदलापुर एनकाउंटर मामले में नया मोड़ सामने आया है। अब इस मामले की जांच मुंबई पुलिस नहीं करेगी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने सीआईडी को बदलापुर मुठभेड़ की जांच करने के निर्देश दिए हैं। HC ने पुलिस से सवाल किया कि अक्षय शिंदे की मौत की सभी फाइलें अभी तक सीआईडी क्यों नहीं सौंपी गईं।

बॉम्बे हाई कोर्ट में बुधवार को मृतक आरोपी अक्षय शिंदे के पिता की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान HC ने सभी केस के कागजात तुरंत राज्य सीआईडी ​​को सौंपने का निर्देश दिया, जो बदलापुर एनकाउंटर की जांच करेगी। अदालत ने कहा कि यह विश्वास करना बहुत कठिन है कि अक्षय शिंदे ने एक पुलिस अधिकारी से रिवॉल्वर छीन ली और गोली चला दी।

विज्ञापन

पुलिसवालों के बयान दर्ज करेगी CID

विज्ञापन

हाई कोर्ट के आदेश के बाद सीआईडी की टीम अस्पताल पहुंची, जहां अक्षय शिंदे की लाश रखी गई है। साथ ही सीआईडी की टीम बदलापुर एनकाउंटर में शामिल इंस्पेक्टर संजय शिंदे और अन्य तीन पुलिस अधिकारियों के बयान दर्ज करेगी। HC ने पुलिस को एनकाउंटर से जुड़े सभी दस्तावेज सीआईडी को सौंपने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

HC ने एनकाउंटर पर की सख्त टिप्पणी

आपको बता दें कि बदलापुर एनकाउंटर केस की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पुलिस से कई तीखे सवाल किए। HC ने कहा कि एक कमजोर व्यक्ति कैसे रिवॉल्वर को अनलॉक कर सकता है? रिवॉल्वर अनलॉक थी तो उसे चलाने के लिए ताकत की जरूरत पड़ती है। ऐसे में प्रथम दृष्टया इस मुठभेड़ में कुछ गड़बड़ी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ