Badlapur Case : 'फेक' है अक्षय शिंदे का एनकाउंटर? आरोपी के पिता ने HC का खटखटाया दरवाजा

Badlapur Rape Case Update : बदलापुर केस के आरोपी की मौत पर राजनीति हो रही है। विपक्ष ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा। इस बीच अक्षय शिंदे के पिता ने न्याय के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

Mumbai Pilice Akshay Shinde

बदलापुर एनकाउंटर की जांच रिपोर्ट हाई कोर्ट में हुई पेश। (File Photo)

Badlapur Rape Case : बदलापुर रेप केस में एनकाउंटर में मारे गए आरोपी अक्षय शिंदे के परिवार ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। आरोपी अक्षय शिंदे के पिता ने बॉम्बे हाई कोर्ट में पुलिस एनकाउंटर के खिलाफ याचिका दाखिल की। उन्होंने याचिका में फर्जी मुठभेड़ की जांच के लिए एसआईटी टीम गठित करने की मांग की है।

विज्ञापन

पिता ने अदालत से क्या की मांग?

विज्ञापन

अक्षय के पिता की ओर से वकील कटरनवारे ने याचिका में कहा कि आरोपी पुलिस की हिरासत में था, फिर भी उसे फेक एनकाउंटर में गोली मार दी गई। यह पुलिसवालों द्वारा की गई एक निर्मम हत्या है। जस्टिस रेवती मोहिते डेरे और जस्टिस पृथ्वीराज चव्हाण की डिवीजन बेंच बुधवार को इस मामले में सुनवाई करेगी।

विज्ञापन

जानें क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि बदलापुर केस के आरोपी अक्षय शिंदे की सोमवार को पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसे तलोजा जेल से रिमांड पर लिया था और पुलिस जीप से बदलापुर ले जा रही थी। रास्ते में मुंब्रा बाईपास के पास आरोपी ने पुलिस की रिवॉल्वर छीनी और फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में अक्षय शिंदे को मार गिराया।

विज्ञापन

विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला

विज्ञापन

विपक्ष ने अक्षय शिंदे के एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला और बदलापुर स्कूल प्रबंधन को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट ने इस घटना की हाई कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि हत्या या मुठभेड़, जो भी घटना हुई है, वह मुख्य आरोपी स्कूल प्रबंधन को बचाने के लिए की गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ