Baba Siddique Latest Update : मुंबई में एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों की पहचान की, जिसमें से 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच पंजाब पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा किया।
पुलिस ने दावा किया है कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड मोहम्मद यासीन अख्तर है। वह बाहर रहकर शूटरों को गाइड कर रहा था। बताया जा रहा है कि जब हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी को गोली मारी थी, तब मोहम्मद यासीन उन्हें अपनी लोकेशन के बारे में बता रहा था। उसने ही मुंबई में शूटरों के ठहरने की व्यवस्था की थी।
यह भी पढ़ें : 700 शूटर्स का रोस्टर… एक कॉल, कहीं भी कर डालते हैं वारदात; कितनी पावरफुल है लॉरेंस बिश्नोई की गैंग?
अलग-अलग थानों में 9 मुकदमे दर्ज
पंजाब पुलिस ने सोमवार को कहा कि मोहम्मद यासीन अख्तर (21) पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत 9 जघन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जालंधर जिले के शंकर गांव का रहने वाला है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अख्तर उर्फ जेसी उर्फ सिकंदर के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं।
हरियाणा के कैथल में भी दो केस दर्ज
नकोदर के पुलिस उपाधीक्षक सुखपाल सिंह ने बताया कि उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती जैसे गंभीर आरोप हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के कैथल में भी उसके खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। जून 2022 में उसे एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि जून 2024 में जेल से बाहर आने के बाद वह अपने गांव नहीं गया।
यह भी पढ़ें : ‘लॉरेंस बिश्नोई 5 साल का बच्चा था जब…’, क्यों फूटा राम गोपाल वर्मा का गुस्सा?
गैंगस्टर विक्रम बराड़ से कनेक्शन!
उन्होंने आगे कहा कि मोहम्मद यासीन के पिता मोहम्मद जमील अख्तर संगमरमर और टाइल बिछाने का काम करते थे। भाई गांव में नहीं मिला और उनके घर पर ताला लगा था। उसकी मां और बहन का निधन हो चुका है। अख्तर का गैंगस्टर विक्रम बराड़ से कनेक्शन बताया जा रहा है।
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
5 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines