न्यूजीलैंड दौरे के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज से हुए बाहर, आकिब नबी की होगी एंट्री?
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारतीय स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से होने वाले पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
न्यूजीलैंड ODI सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा (PIC Credit - ANI)
India vs New Zealand: न्यूजीलैंड दौरे के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के स्टार तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. प्रसिद्ध अभी तक अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं, जिसके कारण वह वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. उनकी जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया जा सकता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने यह जानकारी दी है. बता दें कि, प्रसिद्ध को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान बाएं पैर में हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी. तब से वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं.
विज्ञापन
प्रसिद्ध कृष्णा वनडे सीरीज से हुए बाहर
न्यूज एजेंसी PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. BCCI के एक सूत्र ने बुधवार को PTI को बताया कि प्रसिद्ध न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह अभी तक अपनी हैमस्ट्रिंग की चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाए हैं. लिंकन में इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच खेले गए पहले अनऑफिशियल रेड-बॉल मैच में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी ने प्रभावित किया. ऐसे में प्रसिद्ध की जगह नबी को टीम में शामिल किया जा सकता है.
विज्ञापन
बीसीसीआई के सूत्र ने बताया कि, “प्रसिद्ध की रिकवरी अच्छी चल रही है. 1 और 2 नवंबर को बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उनका मैच सिमुलेशन और फिटनेस टेस्ट होना है. हालांकि, टीम मैनेजमेंट और राष्ट्रीय चयन समिति का मानना है कि प्रसिद्ध को टेस्ट मैचों के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए, क्योंकि वनडे से अधिक टेस्ट में उनकी ज्यादा जरूरत है.”
🚨 BAD NEWS FOR INDIA TEAM 🚨
– Prasidh Krishna is likely to be ruled out of the ODI series against New Zealand.
Prasidh Krishna is scheduled to undergo match simulations at the CoE on November 1 and 2, putting his participation in the ODI series against New Zealand in serious doubt.
Prasidh has been out since September 30 with a hamstring injury. He underwent a match… pic.twitter.com/ODPJrnCqqG
BCCI ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की दो अलग-अलग टीमों का ऐलान किया था. प्रसिद्ध को सिर्फ शुरुआती तीन मैचों के लिए वनडे टीम में जगह मिली थी. हालांकि, प्रसिद्ध की उपलब्धता उनकी फिटनेस और बाईं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने पर निर्भर थी, लेकिन PTI के अनुसार, प्रसिद्ध सीरीज से बाहर हो गए हैं. हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक प्रसिद्ध के बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद दोनों टीमें पांच मैचों की वनडे सीरीज में आमने-सामने होंगी. पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन में और तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में होगा. वहीं, चौथा और 5वां वनडे क्रमशः 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई (टौरंगा) के बे ओवल मैदान पर खेले जाएंगे.
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए भारत की टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा*, कुलदीप यादव.
चौथे और पांचवें वनडे मैचों के लिए भारत की टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.