Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर होगा मनोरंजन का धमाका! रिलीज हो रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज

Friday OTT Releases: नेटफ्लिक्स से लेकर जियोहॉटस्टार पर इस शुक्रवार 5 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इन्हें आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है, जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

Friday OTT Releases
1 / 6
इस शुक्रवार ओटीटी पर मचने वाला है तहलका (pic credit- imdb)

Friday OTT Releases: इस शुक्रवार ओटीटी पर मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है. नेटफ्लिक्स से लेकर जियोहॉटस्टार तक पर 5 फिल्में-सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. इनमें आपको थ्रिलर, सस्पेंस और कॉमेडी का भी डोज भरपूर मिलेगा. इन फिल्मों और सीरीज की रिलीज का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. अब फाइनली इन फिल्मों और सीरीज को आप ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों और सीरीज का नाम शामिल है.  

विज्ञापन

ऑब्सेशन

ऑब्सेशन2 / 6

हॉलीवुड की ये फेमस फिल्म सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है. इस फिल्म का ओटीटी प्रीमियर 30 अक्टूबर को होने वाला है. इस फिल्म को आप जियोहॉटस्टार पर बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं ओटीटी पर ऑडियंस इस फिल्म को इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी में भी देख सकेगी. इस फिल्म के हिंदी वर्जन को कृति सेनन और वरुण धवन ने डब किया है.

विज्ञापन

अक्का

अक्का3 / 6

धर्मराज शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को भी आप 30 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं. इस सीरीज में क्राइम, थ्रिलर और गैंगस्टर ड्रामा से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें कीर्ति सुरेश, राधिका आप्टे, तन्वी आजमी, बी जयश्री, महेश मांजरेकर और अंशुमान पुष्कर लीड रोल में हैं. इस सीरीज को आप अपनी वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

ए कपल ऑफ लाइज

ए कपल ऑफ लाइज4 / 6

ये साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज भी इस शुक्रवार 30 अक्टूबर को ओटीटी पर तहलका मचाने आ रही है. इस सीरीज में 4 एपिसोड्स देखने को मिलेंगे. इस सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एम्मा एपलटन, फेरेस फेरेस, फ्रिडा गुस्तावसन और जैकब ऑफ्टेब्रो लीड रोल में हैं. वहीं इस सीरीज की कहानी अमीर कपल के इर्द-गिर्द घूमती है. शुरुआत में ये कहानी नॉर्मल लगती है लेकिन बाद में ये थ्रिलर हो जाती है.

विज्ञापन

मीठे में क्या है

मीठे में क्या है5 / 6

'मीठे में क्या है' फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये फिल्म 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर तहलका मचाने आ रही है. इस फिल्म में आपको पारिवारिक ड्रामा देखने को मिलेगा. राधिका बंसल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आप अपने परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं. इस फिल्म में ऋत्विक भौमिक, रोहिणी हट्टंगड़ी और आयशा रजा मिश्रा लीड रोल में हैं.

इम्मोर्टल

इम्मोर्टल6 / 6

इस हॉरर-रोमांटिक फिल्म को भी आप इस शुक्रवार 30 अक्टूबर को ओटीटी पर देख सकते हैं. इस फिल्म को आप तमिल के साथ-साथ हिंदी, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी देख सकते हैं. इस फिल्म में जी.वी. प्रकाश कुमार और कायादु लोहार लीड रोल में हैं. वहीं बता दें ये फिल्म सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज हुई थी. जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था. वहीं जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख सके थे वो अब ओटीटी पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन