भारत ही नहीं, इन देशों में भी धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली, जानें कैसे मनाते हैं रोशनी का त्योहार

क्या आप जानते हैं दिवाली का त्योहार सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में धूमधाम से मनाया जाता है. आइए जानते हैं उन देशों के नाम.

Diwali Celebrations Outside India
1 / 6
भारत के अलावा किन देशों में मानाई जाती है दिवाली? (Image: AI)

दिवाली को भारत के सबसे बड़े और खास त्योहारों में गिना जाता है. इस दिन घरों को दीयों और रोशनी से सजाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह भगवान राम के 14 वर्ष का वनवास पूरा करके माता सीता के साथ अयोध्या लौटने की खुशी को लेकर मनाया जाता है. हिंदू धर्म में ये त्योहार काफी महत्वपूर्ण है.  

विज्ञापन

नेपाल

नेपाल2 / 6

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में दिवाली को 'तिहार' के नाम से जाना जाता है. यहां यह त्योहार लगातार पांच दिनों तक मनाया जाता है. नेपाल में इस त्योहार की खास बात यह है कि इन दिनों सिर्फ देवी-देवताओं की ही पूजा नहीं होती, बल्कि अलग-अलग दिनों में जानवरों की भी पूजा करते हैं. तिहार के दूसरे दिन नेपाल में 'कुकुर तिहार' मनाया जाता है. इस दिन कुत्तों को सम्मान दिया जाता है. सुबह उनकी पूजा करके उन्हें फूलों की माला पहनाई जाती है और माथे पर सिंदूर या टीका लगाया जाता है.

विज्ञापन

इंडोनेशिया

इंडोनेशिया3 / 6

इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर भी दिवाली का जश्न मनाया जाता है. जानकारी के अनुसार, यहां भारतीय मूल के लोगों की अच्छी खासी आबादी है, जिनके बीच यह त्योहार उत्साह से मनाया जाता है. लोग घरों को सजाते हैं, रोशनी करते हैं और कई पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ त्योहार का जश्न मनाते हैं.

सिंगापुर

सिंगापुर4 / 6

सिंगापुर में दिवाली को 'डीपावली' कहा जाता है, जिसका अर्थ रोशनी का त्योहार होता है. यहां रहने वाले हिंदू धर्म को मानने वाले लोग इस पर्व को उत्साह के साथ मनाते हैं. सिंगापुर का 'लिटिल इंडिया' इलाका इस दौरान खास रोशनी, सजावट से जगमगा उठता है.

विज्ञापन

मलेशिया

मलेशिया5 / 6

मलेशिया में भी दीवाली मनाई जाती है, यहां इस त्योहार को 'ग्रीन दिवाली' के नाम से जाना जाता है. यहां आतिशबाजी पर पाबंदी होने के कारण त्योहार का रंग कुछ अलग नजर आता है. हालांकि, लोग दीयों और रोशनी से लोग घर सजाते हैं और परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं.

श्रीलंका

श्रीलंका6 / 6

श्रीलंका में भी दिवाली का त्योहार खास महत्व रखता है. यहां रहने वाले हिंदू तमिल समुदाय के लोग बहुत उत्साह के साथ दिवाली मनाते हैं. कई जगहों पर ये उत्सव पांच दिनों तक चलता है, जिसमें तेल के दीये जलाए जाते हैं, पूजा होती है, मिठाइयां बांटी जाती हैं और आतिशबाजी भी की जाती है. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: दिवाली पर घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन 5 खूबसूरत जगहों की रौनक जरूर देखें अस्वीकरण: यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स और पब्लिक डोमेन में मौजूद अन्य स्रोतों पर आधारित हैं. News24 इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन