इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री, नेपोली नाइट्स की मिली कप्तानी

44 साल के जेम्स एंडरसन को हाल ही में काउंटी क्रिकेट के लिए कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला था. लेकिन अब उन्होंने बड़ा फैसला किया है और इटली क्रिकेट में एंट्री की है. उन्हें इटली टी-10 लीग में कप्तानी का भी जिम्मा मिला है.

जेम्स एंडरसन/ Image Source: ANI

जेम्स एंडरसन/ Image Source: ANI

इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर नए रोल में नजर आने वाले हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी उनका खेल के प्रति जुनून कम नहीं हुआ है. अब 44 साल की उम्र में एंडरसन ने अपने करियर के लिए एक नया रास्ता चुना है. वह इटली में होने वाली T10 लीग में खेलेंगे और नेपोली नाइट्स की कप्तानी भी करेंगे. इतना ही नहीं, उन्हें इस टीम का सह-मालिक भी बनाया गया है. उनके जुड़ने से टूर्नामेंट को एक बड़ा नाम मिला है. इस प्रतियोगिता में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी.

विज्ञापन

लंकाशायर से अलग होने के बाद नई शुरुआत

जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद घरेलू क्रिकेट खेलना जारी रखा था. वह लंबे समय तक इंग्लिश काउंटी क्लब लंकाशायर से जुड़े रहे और इस साल टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली. हालांकि, करीब 25 साल तक क्लब का हिस्सा रहने के बाद उनके अनुबंध को आगे नहीं बढ़ाया गया. इसके बाद एंडरसन के सामने अपने क्रिकेट करियर को आगे ले जाने का नया विकल्प आया.

विज्ञापन

अब इटली की T10 लीग में उनकी भागीदारी एक अलग चुनौती होगी. टेस्ट क्रिकेट में अपनी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ के लिए मशहूर एंडरसन को इस प्रारूप में काफी तेजी से फैसले लेने होंगे. T10 में बल्लेबाज शुरुआत से ही बड़े शॉट खेलने की कोशिश करते हैं, इसलिए गेंदबाजों के लिए हर ओवर काफी अहम होता है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा रहा रिकॉर्ड

एंडरसन इंग्लैंड के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में तीनों प्रारूपों को मिलाकर 401 मैच खेले और कुल 991 विकेट हासिल किए. टेस्ट क्रिकेट में उनकी उपलब्धियां खास तौर पर शानदार रही हैं. लंबे समय तक इंग्लैंड की गेंदबाजी की अगुआई करने वाले एंडरसन ने अपनी स्विंग गेंदबाजी से दुनिया के कई दिग्गज बल्लेबाजों को परेशान किया.

विज्ञापन

18 नवंबर से शुरू होगी इटालिया T10 लीग

इटालिया T10 लीग की शुरुआत 18 नवंबर से रोम क्रिकेट ग्राउंड पर होगी. करीब 12 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम एक पारी में 10 ओवर खेलेगी. लीग की शुरुआत पूर्व पेशेवर क्रिकेटर नदीम शाहिद और नेपाल की एवरेस्ट प्रीमियर लीग की स्थापना में भूमिका निभाने वाले आमिर अख्तर ने की है.

एंडरसन के अलावा क्रिस गेल, शॉन मार्श और डेविड मलान जैसे जाने-माने क्रिकेटर भी इसमें हिस्सा लेंगे. इटली की राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को भी इस प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा. इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अनुभवी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों के साथ खेलने और अपना खेल बेहतर बनाने का अवसर मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ