दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कूरियर सर्विस के जरिए अमेरिका तक नशीली दवाइयों की सप्लाई कर रहा था.
इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से ज़ोलपिडेम, ट्रामाडोल और डाइजेपाम जैसी प्रतिबंधित दवाइयों को अवैध तरीके से विदेश भेज रहे थे. ये दवाइयां आम तौर पर मेडिकल उपयोग के लिए होती हैं, लेकिन इनका गलत इस्तेमाल नशे के तौर पर भी किया जाता है.
जांच में सामने आया कि गिरोह फर्जी KYC दस्तावेज और नकली बिल बनाकर कूरियर कंपनियों को गुमराह करता था. इसके बाद ये पार्सल अमेरिका भेज दिए जाते थे जिससे उन्हें मोटा मुनाफा होता था.
यह भी पढ़ें;मेट्रो स्टेशन के लेडीज वॉशरूम में संदिग्ध हालत में मिला आदमी का शव, पुलिस कर रही मामले की
पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में दवाइयां बरामद की हैं. साथ ही मोबाइल फोन और बैंक खातों की जांच में व्हाट्सएप चैट, बैंक ट्रांजैक्शन और UPI के जरिए हुए लेन-देन के अहम सुराग भी मिले हैं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.
यह भी पढ़ें;नोएडा एयरपोर्ट से जल्द शुरू होंगी उड़ाने! 17 शहरों के लिए उड़ेगी फ्लाइट; कब से शुरू होगी










