---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

राघव चड्ढा को BJP से मिला इनाम, राज्यसभा ने दी पार्टी जॉइन करने की मंजूरी, 6 सांसदों के साथ छोड़ी थी AAP

Raghav Chadha: राघव चड्ढा को भाजपा जॉइन करने की परमिशन राज्यसभा ने भी दे दी है। आम आदमी पार्टी के सातों बागी सांसदों के प्रस्ताव को राज्यसभा ने मंजूरी दे दी है। ऐसे में अब बागी सांसदों पर कार्रवाई करने के लिए आम आदमी पार्टी के प्रस्ताव का कोई महत्व नहीं रह गया है।

---विज्ञापन---

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर BJP जॉइन करने वाले राघव चड्ढा को बड़ा इनाम मिला है। दरअसल, राज्यसभा ने उन्हें BJP जॉइन करने की परमिशन दे दी है। राघव समेत AAP के साथ 7 बागी सांसदों का BJP जॉइन करने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। प्रस्ताव मंजूर करने की अधिसूचना भी राज्यसभा सचिवालय ने जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्यसभा में BJP के सांसदों की संख्या भी 113 हो गई है, यानी राज्यसभा में AAP के कोटे से 7 सीटें घट गई हैं, जो AAP के लिए बड़ा झटका है।

राघव चड्ढा को बड़ा झटका, 2 दिन में 10 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, लगातार कम हो रही फैन फॉलोइंग

---विज्ञापन---

राघव चड्ढा का पहला बयान आया सामने

बता दें कि AAP से इस्तीफा देने, BJP जॉइन करने और राज्यसभा से मंजूरी मिलने के बाद राघव चड्ढा का पहला बयान भी आ गया है। राघव का कहना है कि AAP का माहौल अब खराब हो गया है। मैंने पार्टी को 15 साल दिए, लेकिन अब पार्टी कुछ ही हाथों में फंस गई है। पार्टी पर अब कुछ ही लोगों का नियंत्रण है। बहुत मजबूर होकर पार्टी छोड़ी है। मेरे साथ 6 और सांसदों ने पार्टी छोड़ी है। अब वे भी BJP जॉइन करेंगे और BJP के साथ मिलकर देश का विकास करने में हरसंभव सहयोग करेंगे।

राघव के साथ इन सांसदों ने छोड़ी AAP

राघव चड्ढा ने गत शुक्रवार को आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उनके साथ स्वाति मालीवाल, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, विक्रम साहनी, हरभजन सिंह और राजिंदर गुप्ता ने भी पार्टी का साथ छोड़ा। इनमें से राघव, स्वाति, अशोक और संदीप भाजपा जॉइन कर चुके हैं। इन सांसदों ने बगावत का कारण पार्टी की नीतियों से असंतुष्टि को बताया है। राघव को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया गया था, जिस वजह से वे नाराज थे। पिछले काफी समय से वे पार्टी की गतिविधियों से भी दूर थे।

---विज्ञापन---

राघव चड्ढा का नया वीडियो देखें, AAP को दिखाए आक्रामक तेवर, कहा- ये तो ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है

AAP की बागी सांसदों पर कार्रवाई की मांग

संजय सिंह ने राज्यसभा के सभापति को लेटर भेजकर दल बदल कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी। साथ ही बागी सांसदों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग भी की है। लेकिन अब राज्यसभा के नए फैसले से उनके प्रस्ताव का मतलब नहीं रह गया है। वहीं राज्यसभा के कोटे से 7 सीटों भी कट गई हैं। वे कटकर भाजपा के कोटे में जुड़ गई हैं। ऐसे में राज्यसभा में आप का कोटा कम होने भी दूसरा बड़ा झटका है। अब पार्टी को अपने दिल्ली और पंजाब के विधायकों को बचाना होगा।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 27, 2026 11:04 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola