दिल्ली IRS केस: आरोपी राहुल मीणा से कराया गया क्राइम सीन रीक्रिएशन, पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत

मामले में दो चश्मदीद भी सामने आए. एक ने राहुल को घर में घुसते देखा, वहीं पड़ोसी ड्राइवर ने वारदात पूर्व उसे बाहर देखा और बातचीत की. अलवर से दिल्ली होते द्वारका तक आरोपी का पूरा रूट ट्रेस किया गया. द्वारका के होटल से गिरफ्तार राहुल ‘विकृत मानसिकता’ का व्यक्ति पाया गया, जिसने लूट के इरादे से अपराध किया. पढ़िए राहुल प्रकाश की रिपोर्ट.

Delhi IRS case

दक्षिणी दिल्ली के कैलाश हिल्स इलाके में IRS अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म व हत्या के सनसनीखेज मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर आरोपी राहुल मीणा को पीड़िता के घर ले जाकर पूर्ण क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया. पूर्व घरेलू सहायक रहे राहुल की निशानदेही पर वारदात के हर पहलू को दोहराया गया, जिसमें फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम भी सहभागी रही. इस दौरान कई निर्णायक साक्ष्य पुलिस को प्राप्त हुए, जो अभियोजन को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होंगे.

विज्ञापन

डुप्लीकेट चाबी से बिल्डिंग में घुसा आरोपी


पुलिस के अनुसार, राहुल ने बताया कि वह डुप्लीकेट चाबी से बिल्डिंग में प्रवेश कर सीधे फ्लैट पहुंचा. स्टडी रूम होते हुए पीड़िता के कमरे में दाखिल हुआ, जहां दुष्कर्म व हत्या की गई. आरोपी ने चार्जर केबल से गला घोंटने, टेबल लैंप से सिर पर प्रहार करने का विस्तार से ब्योरा दिया. इसके बाद वह नीचे के कमरे में लूटपाट करने पहुंचा, जहां लॉकर तोड़कर नकदी व आभूषण लूटे. हत्या स्थल, दुष्कर्म वाली जगह व लूट की साइटों पर निशानदेही कराई गई.

विज्ञापन

पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत


रीक्रिएशन में प्राप्त साक्ष्यों में पीड़िता के रक्तरंजित कपड़े, घर के खून के धब्बे, हत्या के हथियार (चार्जर केबल व लैंप), आरोपी के रक्तयुक्त वस्त्र, मौके पर छोड़ी पैंट, उसके जूते, पीड़िता के भाई की पैंट (जिसे पहनकर भागा) और घर की चप्पलें शामिल हैं. पूर्व में पोटेंसी टेस्ट भी कराया जा चुका है. पुलिस ने चार दिवसीय रिमांड में इन सुरागों को जोड़ा.

विज्ञापन

मामले में दो चश्मदीद भी सामने आए. एक ने राहुल को घर में घुसते देखा, वहीं पड़ोसी ड्राइवर ने वारदात पूर्व उसे बाहर देखा और बातचीत की. अलवर से दिल्ली होते द्वारका तक आरोपी का पूरा रूट ट्रेस किया गया. द्वारका के होटल से गिरफ्तार राहुल ‘विकृत मानसिकता’ का व्यक्ति पाया गया, जिसने लूट के इरादे से अपराध किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ