दिल्ली में कूरियर के जरिए अमेरिका तक ड्रग्स सप्लाई करने वाला गिरोह बेनकाब, 5 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने कूरियर के जरिए अमेरिका तक नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया. 5 आरोपी गिरफ्तार, फर्जी KYC और नकली बिल के जरिए चल रहा था रैकेट. पढ़िए दिल्ली से राहुल प्रकाश की रिपोर्ट.

Untitled design - 2026-04-27T130130.091

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है जो कूरियर सर्विस के जरिए अमेरिका तक नशीली दवाइयों की सप्लाई कर रहा था.

विज्ञापन

इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से ज़ोलपिडेम, ट्रामाडोल और डाइजेपाम जैसी प्रतिबंधित दवाइयों को अवैध तरीके से विदेश भेज रहे थे. ये दवाइयां आम तौर पर मेडिकल उपयोग के लिए होती हैं, लेकिन इनका गलत इस्तेमाल नशे के तौर पर भी किया जाता है.

विज्ञापन

जांच में सामने आया कि गिरोह फर्जी KYC दस्तावेज और नकली बिल बनाकर कूरियर कंपनियों को गुमराह करता था. इसके बाद ये पार्सल अमेरिका भेज दिए जाते थे जिससे उन्हें मोटा मुनाफा होता था.

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में दवाइयां बरामद की हैं. साथ ही मोबाइल फोन और बैंक खातों की जांच में व्हाट्सएप चैट, बैंक ट्रांजैक्शन और UPI के जरिए हुए लेन-देन के अहम सुराग भी मिले हैं. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ