IPL 2026: दिल्ली में साउथ अफ्रीकी गेंदबाज को लगी गंभीर चोट, पुलिस ने 11 मिनट में पहुंचाया अस्पताल

IPL 2026 में दिल्ली और पंजाब के मैच में साउथ अफ्रीकी दिग्गज लुंगी एनगिडी के सिर पर लगी भीषण चोट. अस्पताल पहुंचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने बिछाया ‘ग्रीन कॉरिडोर’, देखें कैसे 11 मिनट की उस दौड़ ने बचाई खिलाड़ी की जान. पढ़ें नई दिल्ली से मोहम्मद युसूफ की रिपोर्ट.

Lungi Ngidi Injury

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2026 के एक रोमांचक मुकाबले के दौरान उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी मैदान पर एक हादसे का शिकार हो गए. दिल्ली और पंजाब के बीच चल रहे इस मैच के दौरान एनगिडी के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. हादसा इतना अचानक था कि मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ तुरंत घबरा गए. मेडिकल टीम ने शुरुआती जांच के बाद खिलाड़ी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बिना देरी किए बड़े अस्पताल शिफ्ट करने की सलाह दी.

विज्ञापन

जैसे ही इस मेडिकल इमरजेंसी की जानकारी मिली, बिना देर किए तुरंत एक्शन लिया गया. मैच आयोजकों से संपर्क करने पर पता चला कि खिलाड़ी की हालत को देखते हुए उसे तुरंत अस्पताल ले जाना बेहद जरूरी है. आयोजकों ने तुरंत राजेंद्र नगर स्थित BLK-Max सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से संपर्क किया.

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस की मुस्तैदी

दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक के भारी दबाव को देखते हुए खिलाड़ी को समय पर अस्पताल पहुंचाना एक बड़ी चुनौती थी. ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस फरिश्ता बनकर सामने आई. सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के एसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने मोर्चा संभालते हुए तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम से तालमेल बिठाया और स्टेडियम से अस्पताल तक ‘ग्रीन कॉरिडोर’ बनाने का आदेश दिया.

11 मिनट में पहुंचाया अस्पताल

पुलिस की इस मुस्तैदी का परिणाम यह रहा कि एम्बुलेंस ने दिल्ली के ट्रैफिक को चीरते हुए महज 11 मिनट में अस्पताल की दूरी तय कर ली. आम तौर पर इस रास्ते में काफी समय लगता है, लेकिन पुलिस के बेहतरीन तालमेल की वजह से कीमती समय रहते लुंगी एनगिडी को डॉक्टरों की निगरानी में पहुंचा दिया गया. फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है और खेल जगत उनकी सलामती की दुआ कर रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ