7 साल से 'सबूत' के साथ घूम रहा था हत्यारा, गिरफ्तारी के बाद हुआ सनसनीखेज खुलासा

Tattoo man Arrest
विज्ञापन

Tattoo man Arrest Murder case after 7 years: कहा भी जाता है कि कोई भी अपराध फूलप्रूफ नहीं होता है। अपराधी कोई न कोई गलती जरूर करता है, जिससे वह कानून के शिकंजे में आ ही जाता है। कुछ इसी तरह का एक मामला मुंबई में सामने आया है, जिसमें हत्या के आरोप में महाराष्ट्र के शख्स को उत्तर प्रदेश ने 7 साल बाद दर दबोचा है।

आरोप है कि शिवबाबू निषाद नाम का यह शख्स यूपी के चित्रकूट जिले में एक शख्स की हत्या करने बाद से लगातार 7 साल से फरार चल रहा था। हैरत की बात यह है कि वह सबूत अपने साथ लेकर चल रहा था यानी उसने अपने शरीर पर टैटू बनवा रखा था।

विज्ञापन

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि ये टैटू तीन सितारे के रूप में उसके शरीर पर थे, जिसे उसने मिटाने की असफल कोशिश की थी। यह अलग बात है कि बावजूद इसके उत्तर प्रदेश पुलिस को अपराधी तक पहुंचने में 7 साल का समय लग गया।

हत्या के बाद से लगातार फरार चल रहा था

महाराष्ट्र के सीनियर इंस्पेक्टर साहूराज रणावरे ने बताया कि शिवबाबू निषाद ने वर्ष 2016 में विवाद के चलते अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सुभाष चंद्रा उर्फ भलू रामसागर गुप्ता की हत्या दी थी। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। यह हत्या के लूट के कारण हुई थी।

पुलिस की मानें तो आरोपी शिव ने पहले तो अपने तीन साथियों के साथ मिलकर सुभाष चंद्रा की हत्या की फिर शव को बोरे में बंदकर फेंक दिया। इसके बाद आराम से ज्लेवारी और मोटसाइकिल लूट ली, इसके बाद वह फरार हो गया।

विज्ञापन

सीनियर इंस्पेक्टर का कहना है कि फरार आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने पालघर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उसके शरीर पर बने टैटू से हुई। इससे भी पहले उसका एक फोटो हमें मिला, जिसमें उसके शरीर पर टैटू नजर आ रहा था। हत्या के बाद पुलिस ने बचने के लिए आरोपी ने टैटू की काफी हद तक मिटा दिया था। कुछ हिस्सा बच गया था, जहां टैटू के रूप में सितारे बने थे। फोटो के जरिये आरोपी शिव के शरीर बने टैटू से पकड़ा गया।

विज्ञापन
आरोपी मूलरूप से उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में माजरा चिल्लीमल राजापुर का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबि, कुछ महीने पहले ही एक अन्य आरोपित भी 15 साल से फरार था। 2008 में अपने एक दोस्त के साथ बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट से तेल चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने टैटू की मदद से धर दबोचा।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ