हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

MP News: दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 4 की मौके पर मौत

विज्ञापन

छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। इन हदसों में कई लोगों की मौत हो जाती है वहीं कई लोग बुरी तरह घायल भी हो जाते है। इसी कड़ी में प्रदेश के पांढुर्णा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल नागपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि इसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक मासूम बच्ची घायल भी हो गई है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायल मासूम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

भोपाल से नागपुर जा रहा था परिवार

दरअसल ये घटना शुक्रवार सुबह की है जब एक परिवार कार में सवार होकर भोपाल से नागपुर की ओर शांतिपूर्वक तरीके से जा रहा था कि अचानक राष्टीय राजमार्ग 47 पर पांढुर्णा के समीप एक तेज़ रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर आया और कार को जोरदार टक्कर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि कार के चिथड़े उड़ गए और उसके अंदर बैठे 4 लोगों की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

वहीं इस टक्कर के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने तुरंत कार के अंदर से मृतकों को निकालना शुरू कर दिया। इसी बीच सूचना मिलते पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे में एक छोटी बच्ची भी घायल हो गई है जिसका उपचार पांढुर्णा सिविल अस्पताल में जारी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें