भिंड: मध्यप्रदेश में सड़क हादसों की खबरें लगातार सामने आ रही है जिससे पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। इसी कड़ी में प्रदेश के भिंड से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। दरअसल बुधवार सुबह एक तेज़ रफ्तार ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें दोनों वाहन चकनाचुर हो गए वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों में 10 की स्थित गंभीर बताई जा रही है।
ग्वालियर से भिंड जा रही थी बस
बता दें कि ये घटना बुधवार सुबह की है जब यात्रियों से भरी बस ग्वालियर से भिंड जा रही थी। जैसे ही बस मालनपुर थाना इलाके के गुरीखा गांव के पास पहुंची तब अचानक सामने से एक तेज़ रफ्तार ट्रक आ गया जिसे देखकर बस ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और दोनों वाहनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों के ही परखच्चे उड़ गए और ट्रक खाई में जाकर पलट गया।
मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को कराया भर्ती
वहीं घटना की सूचना मिलते ही आस पास लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने तुरंत घायलों को एक एक करके बाहर निकाला। वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई। सभी घायलों को उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे में दो दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं वहीं 10 लोगों की स्थित गंभीर है।
संबंधित खबरें
मोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
8 mins agoमोबाइल दुकानदार राजकुमार लोहानी ने हरदीप पुरी को दी चुनौती
32 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 hr agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 hr agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
12 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
13 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
13 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines