Money Laundering Case: ठग सुकेश ने केस को दूसरे जज को ट्रांसफर करने की मांग की, कोर्ट ने किया इनकार
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Money Laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में ठग सुकेश चंद्रशेखर को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में शनिवार को लाया गया था। इस दौरान सुकेश चंद्रशेखर ने याचिका दायर कर मामले को दूसरे न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की मांग की।
सुकेश चंद्रशेखर ने याचिका में जज पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था। सुकेश की ओर से दायर याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया। साथ ही उसके ओर से दाखिल याचिका पर कोर्ट ने नाराजगी भी जताई।
#WATCH | Conman Sukesh Chandrashekhar brought to Delhi's Patiala House court in connection with a money laundering case. pic.twitter.com/3wcqqgBkS6
— ANI (@ANI) March 18, 2023
कोर्ट ने कहा कि आरोपी सुकेश चंद्रशेखर को पीठासीन अधिकारी पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। पटियाला हाउस कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की न्यायिक हिरासत 31 मार्च तक बढ़ा दी है।
बता दें कि तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। ये मामला रेलिगेयर एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पूर्व प्रमोटर मलविंदर सिंह की पत्नी से 3.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है।
बता दें कि सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद है। आरोप है कि उसने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह के साथ धोखाधड़ी की थी। ED ने 2021 के इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही समेत अन्य मॉडल और एक्ट्रेस से पूछताछ की है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: