IND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में टीम इंडिया अपने बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. यहां जानिए पहले टी20 में कौन से 4 खिलाड़ी बेंच पर बैठ रह सकते हैं.

vaibhav sooryavanshi team india

भारत-वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर को होगा पहला टी20 मैच (Image: ANI)

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर खूब चर्चा हो रही है.
स्क्वॉड में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा के साथ-साथ संजू सैमसन भी शामिल हैं. ऐसे में किसे मौका मिलेगा और कौन बाहर बैठेगा, इस पर सवाल बना हुआ है. हालांकि, भारतीय टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर उतरना चाहेगी. तो आइए जानते हैं पहले टी20 मैच में कौन से 4 खिलाड़ी बेंच पर बैठे रह सकते हैं.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को बेंच पर बैठना पड़ सकता है. एशियन गेम्स 2026 में वैभव और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की थी, जबकि संजू सैमसन नंबर-3 पर खेले थे. लेकिन अब सीरीज में वैभव को मौका मिलना मुश्किल माना जा रहा है. दरअसल, एशियन गेम्स में वीवीएस लक्ष्मण कोच थे और उन्होंने वैभव और संजू दोनों को प्लेइंग 11 में जगह दी थी. लेकिन अब गौतम गंभीर कोच हैं और ऐसे में दोनों में से किसी एक को ही मौका मिल सकता है. गंभीर ने पहले ही साफ कर चुके हैं कि जिन बल्लेबाजों ने भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है उन्हें पहले मौका मिलेगा और वैभव को उनकी बारी का इंतजार करना होगा.

विज्ञापन

नमन धीर

नमन धीर ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. नमन को तीन मैचों में खेलने का मौका मिला. हालांकि, वह अपने प्रदर्शन से कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए. उन्होंने तीनों मैचों में सिर्फ एक विकेट हासिल किए और 30 रन बनाए. वह मिडिल ऑर्डर में बल्ले से उपयोगी पारी खेल सकते हैं. लेकिन टी20 टीम में शिवम दुबे और नीतिश कुमार रेड्डी पहले से मौजूद हैं. दुबे और रेड्डी एशियन गेम्स में भी टीम का हिस्सा थे. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी कोच गंभीर इन दोनों खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकते हैं. ऐसे में नमन को पहले मैच में खेलने का मौका मिलने की संभावना बेहद कम है.

मयंक यादव

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह के साथ-साथ प्रिंस यादव और मयंक यादव को चुना गया है. जसप्रीत बुमराह इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ऐसे में अर्शदीप तेज आक्रमण की अगुवाई करेंगे और उनके साथ प्रिंस और मयंक में से किसी एक को मौका मिल सकता है. वहीं, प्रिंस ने अब तक 3 टी20 मुकाबले खेले हैं, जबकि मयंक ने 6 टी20 मैच खेले हैं. हालांकि, मयंक की जगह प्रिंस को मौका मिलने की संभावना ज्यादा है. प्रिंस ने हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में डेब्यू किया था और अब तक खेले 6 मैचों में 9 विकेट हासिल कर चुके हैं.

विज्ञापन

रवि बिश्नोई

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में कुलदीप यादव स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. उनके अलावा टीम में अक्षर पटेल भी मौजूद हैं. वहीं, अभिषेक शर्मा भी जरूरत पड़ने पर स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं. ऐसे में रवि बिश्नोई को पहले टी20 के लिए प्लेइंग 11 में जगह मिलना मुश्किल माना जा रहा है. बिश्नोई ने पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल में जमकर रन लुटाए थे. उन्होंने सिर्फ 3 ओवर में 44 रन खर्च किए. इस प्रदर्शन के बाद उनकी प्लेइंग 11 में वापसी पर संशय बन गया है.

ये भी पढ़ें- VIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार, फिर भी अंपायर ने नहीं दिया छक्का, जानें क्यों?

विज्ञापन

पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव.

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, ईशान किशन, नमन धीर, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ