Madhya Pradesh Crime: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में कई लड़कियों के साथ एक शख्स ने रेप किया। 5 मामले पुलिस के सामने आ चुके हैं। पुलिस मानकर चल रही है कि पीड़िताओं की संख्या इससे ज्यादा हो सकती है। कई लड़कियां बदनामी के डर से आगे नहीं आ रहीं। जिला मुख्यालय से 80 KM दूर ये शख्स कई लड़कियों को फांसकर उनकी अस्मत लूट चुका है। शातिर अपराधी वॉइस मैजिक ऐप के जरिए कॉल करता। लड़कियों को महिला की आवाज में स्कॉलरशिप देने का झांसा देकर बुलाता था। शातिर के साथ 3 और लोग भी मिले हुए थे। पुलिस ने चारों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। 21 साल की एक पीड़िता ने बताया कि आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप के लालच में आ गई। उसके पास एक कॉल आई।
अर्चना मैडम बनकर करता था कॉल
सामने वाली महिला ने अपना नाम अर्चना मैडम बताया। उसे नहीं पता था कि फोन पर 30 साल का शातिर अपराधी बृजेश प्रजापति बोल रहा है। लड़की को आरोपी ने ‘गांव की बेटी योजना’ के तहत 20000 रुपये स्कॉलरशिप देने की बात कही। आरोपी ने कहा कि ग्रेजुएट करने तक हर साल यह राशि मिलेगी। पीड़िता के चार भाई-बहन हैं। लेकिन परिवार के लोग मजदूरी कर पेट पालते हैं। शाम के समय उसे कहा गया कि आज ही सिग्नेचर करने होंगे, नहीं तो पैसा रुक जाएगा। लालच के चलते वह घर से 35 KM दूर आरोपी की बताई जगह टिकरी पहुंच गई। उसके पास फिर अर्चना के नाम से फोन आया और कहा कि वह किसी काम से बिजी है।
आधी रात तक लूटता रहा अस्मत
बेटे को लेने के लिए भेज रही है। कुछ देर बाद आरोपी बाइक लेकर आया और खुद को अर्चना का बेटा बताया। वह उसके झांसे में आ गई। उसके साथ बाइक पर बैठ गई। इसके बाद जंगल की ओर जाने लगा। पूछने पर बताया कि उनका घर वही है। इसके बाद जंगल में कई किलोमीटर चलकर एक कच्ची झोपड़ी में ले गया। वहां जाकर पता लगा कि उसने शराब का नशा कर रखा है। फिर उसके साथ जान से मारने की धमकी देकर रेप किया। यहां आकर पता लगा कि वह उस जैसी कई लड़कियों से रेप कर चुका है। रेप के बाद लड़कियों को आधे रास्ते जंगल में छोड़ देता था। रात के 12 बजे तक आरोपी दरिंदगी करता रहा।
यह भी पढ़ें:जाति बंधन तोड़ नीतू से रचाई थी शादी, ठोकरें खाकर बनाया कॉन्स्टेबल, उसी की ‘बेवफाई’ से कत्लेआम
फिर उसे 10 किलोमीटर दूर जंगल में छोड़ दिया। कहा कि वह पानी लेकर आ रहा है। इसके बाद बाहर छोड़ देगा। लेकिन आरोपी नहीं लौटा। वह डरी सहमी जैसे-तैसे जंगल से बाहर आई। उबड़-खाबड़ रास्तों से चलकर नदी पार की। जंगल के बीच एक महिला ने उसकी मदद की। महिला ने उसे सोने के लिए जगह दी। सुबह उसने कॉल कर चाचा को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर गए और पुलिस को शिकायत दी। वहीं, बैगा समुदाय की दो लड़कियों ने भी पुलिस को ऐसी शिकायत दी है। एक पीड़िता की पढ़ाई 8वीं में छूट गई थी। उसे फोन कर किसी आंटी ने बुलाया था। जिसने स्कॉलरशिप का झांसा दिया। वह बुआ की बेटी के साथ आरोपी की बताई जगह गई। जहां हेलमेट लगाकर एक लड़का बाइक पर उनका वेट कर रहा था।
दो लड़कियों को पीटा, फिर बारी-बारी किया रेप
दोनों लड़कियों को बैठाकर आरोपी उसी झोपड़ी में ले गया और जबरस्ती करने लगा। मना करने पर दोनों को पीटा और बारी-बारी कई बार रेप किया। बाद में दोनों को जंगल में छोड़कर फरार हो गया। आरोपी गरीब और सुदुर इलाकों में रहने वाली लड़कियों को ही निशाना बनाता था। उसका मानना था कि ऐसी लड़कियां बदनामी के कारण आवाज नहीं उठाएंगी। न ही किसी को बताएंगी। MP पुलिस ने मामले में राहुल और संदीप प्रजापति नामक भाइयों को भी गिरफ्तार किया है। जो मुख्य अभियुक्त के चचेरे साले लगते हैं। चौथा अभियुक्त लवकुश प्रजापति है, जिसने मैजिक ऐप को डाउनलोड किया था। कॉलेज की लड़कियों के नंबर इसी ने ग्रुपों से आरोपी को उपलब्ध करवाए थे। मुख्य आरोपी बृजेश कई राज्यों की फैक्ट्रियों में काम कर चुका है और सिर्फ दूसरी क्लास तक पढ़ा है।
जहां काम करता, वहीं से चुराता था फोन
आरोपियों से 18 फोन बरामद हुए हैं। जहां ये शख्स काम करता था, वहीं से कर्मियों के मोबाइल चुरा लेता था। बाद में इन्हीं नंबरों से लड़कियों को फोन करता था। मुख्य आरोपी की कॉल डिटेल निकलवाई गई है। जिसने एक दिन में कई अनजान लड़कियों को फोन किया है। जांच में पता लगा है कि आरोपी 2 दिन ही किसी लड़की को फोन करता था। कई लड़कियां आरोपी के झांसे में नहीं आई। वह शाम के समय ही लड़की को फोन करता था ताकि जंगल में ले जाने में आसानी हो। जागरूकता के अभाव में लड़कियां झांसे में आ जाती थीं। मैजिक वॉइस ऐप से किसी की आवाज निकाली जा सकती है। साइबर अपराधी ठगी के लिए भी इस ऐप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी ऐप प्रीमियम के तौर पर मिलती है। जिसका ज्यादा खर्चा भी नहीं होता।
शाम के समय ही बुलाता था लड़कियों को
ये चलाने में भी आसान होती हैं। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि जब भी कोई कॉल आए, उसे वेरिफाई जरूर करें। मुख्य अभियुक्त जहां कांड करता था। पास ही उसका ससुराल है। उसके ससुर ने कहा कि आरोपी दो बेटियों का पिता है। वह उसकी बेटी से भी मारपीट करता था। जिसके कारण वह दो साल से मायके बैठी है। आरोपी पहले भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी वारदातों को अंजाम दे चुका है।
यह भी पढ़ें:अवैध संबंधों के शक में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, भागलपुर सामूहिक हत्याकांड में और क्या-क्या खुलासे?
यह भी पढ़ें:फर्श पर 5 लाशें और खून ही खून; बिहार की पुलिसवाली के पति ने मां-पत्नी 2 बच्चों की हत्या कर दी जान
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines