फर्श पर 5 लाशें और खून ही खून; बिहार की पुलिसवाली के पति ने मां-पत्नी 2 बच्चों की हत्या कर दी जान

Suicide After Family Members Murder: बिहार में एक घर से 5 लाशें मिली हैं। शख्स ने मां-पत्नी और 2 बच्चों की हत्या करके फंदा लगा लिया। पुलिस लाइन के अंदर वारदात अंजाम दी गई। वारदात अंजाम देने वाला कॉन्स्टेबल का पति था, जिसने सुसाइड नोट में गुनाह भी कबूला।

Bihar Police Line Mass Murder Suicide

पुलिस लाइन सील करके कार्रवाई की गई।

Bihar Police Line Mass Murder Suicide: बिहार पुलिस लाइन में एक शख्स ने खूनी खेल खेला और फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। पुलिस लाइन में एक घर के अंदर से 5 लाशें मिली हैं। 4 लाशें खून से सनी हालत में फर्श पर पड़ी थी। वहीं शख्स की लाश फंदे पर झूल रही थी। परिवार कॉस्टेबल नीतू कुमारी का था।

विज्ञापन

4 हत्याएं करके सुसाइड करने वाले ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें अवैध संबंधों का जिक्र है। पुलिस ने पांचों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। वहीं हत्या सुसाइड का केस दर्ज करके सुसाइड नोट के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस वारदात के बाद पुलिस लाइन में हड़कंप मचा है। DIG-SSP समेत सिटी DSP-SP और भारी पुलिस बल वारदातस्थल पर जुटा। पुलिस लाइव के सभी गेट सील कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

वारदात से पहले पति-पत्नी में हुआ था झगड़ा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात अंजाम देने वाले शख्स ने पत्नी नीतू कुमारी, मां और दोनों बच्चों की हत्या करने की बात सुसाइड नोट में कबूली है। हत्याएं करने के बाद सुसाइड करने की बात भी लिखी। सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी पत्नी नीतू कुमारी के अवैध संबंधों का जिक्र किया, जिसके चलते कई बार उनका झगड़ा भी हो चुका था। झगड़ा कई बार पब्लिक के बीच भी हो चुका था।

विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच झगड़ों के कारण घर में तनाव का माहौल था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया है कि बीती शाम भी पति-पत्नी के बीच खूब झगड़ा हुआ था। गाली गलौज की आवाजें आ रही थीं। इसी विवाद के चलते वारदात अंजाम दी गई होगी। बता दें कि शख्स ने मां-पत्नी और दोनों बच्चों की गला रेतकर हत्या की। भागलपुर के DIG विवेकानंद वारदात की गहन जांच करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन

कॉन्स्टेबल नीतू कुमारी ने की थी लव मैरिज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नीतू कुमारी 2015 बैच की महिला अफसर थीं। वह छत्तीसगढ़ के बक्सर इलाके की रहने वाली है और बिहार के आरा निवासी पंकज से उसने लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बच्चे थे। दोनों की मुलाकात एक मॉल में हुई थी। दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने परिवार की रजामंदी से शादी कर ली। शादी के बाद नीतू ने कॉन्स्टेबल की परीक्षा दी, जिसमें वह अच्छे नंबरों से पास हुई थी, लेकिन शक के कारण पूरा परिवार खत्म हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ