---विज्ञापन---

बिहार

जाति बंधन तोड़ नीतू से रचाई थी शादी, ठोकरें खाकर बनाया कॉन्स्टेबल, उसी की ‘बेवफाई’ से कत्लेआम

Bhagalpur Mass Murder Inside Story: बिहार के भागलपुर में जो हत्याकांड पुलिस लाइन में हुआ। उसके बाद पुलिस भी हैरान है। कैसे एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया? चार मर्डर और एक सुसाइड ने सनसनी मचा दी है। अब सामने आया है कि पंकज ने हत्याकांड से पहले एक दोस्त से बात की थी।

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में चार लोगों की हत्या और एक सुसाइड के मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। अब सामने आया है कि हत्याकांड से पहले पंकज ने अपने अवध नाम के दोस्त से बात की थी। उसने दोस्त को कॉन्स्टेबल पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर की थी। अवध आरा जिले के पीरो का रहने वाला है। दोनों के बीच भोजपुरी भाषा में बातचीत का पता पुलिस को लगा है। पंकज ने दोस्त को बताया था कि अब नीतू बदल गई है। वह उसकी शक्ल तक देखकर राजी नहीं है। जो उसे कभी इतना प्यार करती थी। इतना कहने के बाद वह दोस्त के पास से वापस आ गया था। अवध भी भागलपुर के मॉल में काम करता था।

यह भी पढ़ें:अवैध संबंधों के शक में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, भागलपुर सामूहिक हत्याकांड में और क्या-क्या खुलासे?

---विज्ञापन---

पंकज अपनी पत्नी के 2015 में Bihar पुलिस में भर्ती होने से पहले अच्छी कमाई कर लेता था। पता लगा है कि पंकज के पिता का बचपन में ही निधन हो गया था। जिसके बाद वह मॉल में जॉब करने लगा। यहां उसकी मुलाकात नीतू से हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों में प्यार हो गया। दोनों अलग-अलग जाति के थे। लेकिन सारी बंदिशें तोड़कर दोनों ने शादी कर ली। पंकज जीजान से अपनी पत्नी के ख्वाब पूरे करने में जुटा था। वह मेहनत करता और नीतू को पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रेरित करता। नीतू को कोई काम नहीं करने देता था।

पुलिस में भर्ती होते ही करने लगी नफरत

2015 में नीतू पुलिस में भर्ती हो गई। अवध के अनुसार पंकज को अपनी पत्नी की खूबसूरती पर गर्व था। कहता था कि वह जरूर सांवला है। लेकिन नीतू ने उसे खुद पसंद किया है। दोनों की जिंदगी मजे से कट रही थी। लेकिन पुलिस में भर्ती होने के बाद नीतू बदल गई। जिसके बाद पंकज को उसके अवैध संबंधों का पता लगा। पंकज सच्चाई जानकर बुरी तरह टूट गया था। पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है कि नीतू ने दो बच्चों और अपनी सास का मर्डर किया या पंकज ने हत्याकांड को अंजाम दिया। इसके बाद खुद फांसी के फंदे पर लटक गया।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:प्राइवेट पार्ट में जख्म, दांतों से काटने के निशान…कोलकाता रेप-मर्डर केस पीड़िता की पोस्टमार्टम-अटॉप्सी रिपोर्ट डराने वाली

यह भी पढ़ें:फर्श पर 5 लाशें और खून ही खून; बिहार की पुलिसवाली के पति ने मां-पत्नी 2 बच्चों की हत्या कर दी जान

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2024 04:37 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola