'ड्यूटी कर रहे अधिकारी पर हमला बर्दाश्त नहीं', हिमाचल प्रदेश के सीएम से बोले नितिन गडकरी, NHAI ऑफिसर के साथ हुई थी मारपीट

शिमला में NHAI अधिकारी के साथ मारपीट की घटना को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस पर दुःख जाहिर किया है और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Nitin gadkari

नितिन गडकरी (फोटो सोर्स- ANI)

विज्ञापन

शिमला में NHAI अधिकारी के साथ मारपीट मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात की है। उन्होंने कहा कि ये कानून के शासन का हमला है। उन्होंने कहा है कि ड्यूटी कर रहे अधिकारी पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

NHAI अधिकारी पर हमला, सीएम से केंद्रीय मंत्री ने की बात

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि हिमाचल प्रदेश के पंचायती राज मंत्री और उनके सहयोगियों द्वारा NHAI PIU शिमला के प्रबंधक अचल जिंदल पर किया गया जघन्य हमला अत्यंत निंदनीय है और कानून के शासन का अपमान है। अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन कर रहे एक लोक सेवक पर इस तरह का क्रूर हमला न केवल व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालता है बल्कि संस्थागत अखंडता को भी नष्ट करता है।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आगे लिखा कि मैंने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है और मुख्यमंत्री से बात की है और सभी अपराधियों के खिलाफ तत्काल और अनुकरणीय कार्रवाई करने का आग्रह किया है। जवाबदेही सुनिश्चित होनी चाहिए और बिना देरी के न्याय मिलना चाहिए।

विज्ञापन

NHAI इंजीनियर्स एसोसिएशन की तरफ से एक पत्र जारी कर कहा गया कि शिमला में क्रूरतापूर्वक पीटे गए NHAI अधिकारी अचल जिंदल के साथ एकजुटता दिखाते हुए, NHAI इंजीनियर्स एसोसिएशन की सभी NHAI/MoRT&H अधिकारियों को सलाह है कि वे आज, 1 जुलाई, 2025 को दोपहर 2:00 बजे से आधे दिन की छुट्टी लें। हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में काम करने वाले पूरे हाईवे बिरादरी को सलाह दी जाती है कि वे दिन भर अपने दफ्तर ना जाएं और संबंधित अधिकारी के परिवार को जरूरी सहायता प्रदान करें। हम पूरे हाईवे बिरादरी/एसोसिएशन से निर्देश का पालन करने और न्याय और सहकर्मियों की सुरक्षा के लिए एक साथ खड़े होने का आग्रह करते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ