कांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से मिला कारतूस, पुलिस ने हिरासत में लिया

हिमाचल के कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान इजराइली नागरिक योनातन लेवी के बैग से एक कारतूस मिला. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया.

कांगड़ा एयरपोर्ट पर इजराइली नागरिक के बैग से मिला कारतूस, पुलिस ने हिरासत में लिया

कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया. (Image- ANI)

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय योनातन लेवी मंगलवार को नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट पकड़ने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचा था. एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान उसके बैग की तलाशी ली गई. इसी दौरान बैग से एक कारतूस बरामद हुआ. कारतूस मिलने के बाद पुलिस ने लेवी को हिरासत में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी.

विज्ञापन

शस्त्र अधिनियम के तहत FIR

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामले में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कारतूस उसके बैग में कैसे पहुंचा. पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, लेवी को फिलहाल शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में रखा गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ