Himachal Pradesh Rain: हिमाचल में कहर बनकर बरसी बारिश, 3 की मौत, स्कूलों को बंद करने का ऐलान

Himachal Pradesh Rain: हिमाचल प्रदेश में रविवार को पूरे दिन भारी बारिश हुई है। इसके बाद वहां कि 129 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें सिरमौर की 57 सड़कों और मंडी की 44 सड़कों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसलिए इलाके के स्कूलों को भी बंद करने का ऐलान कर दिया गया है।

SOURCE- NEWS 24
विज्ञापन

Himachal Pradesh Rain: उत्तर भारत में मानसून की एंट्री हो चुकी है। इससे कई राज्यों में तबाही होने लगी है। हिमाचल प्रदेश में रविवार को पूरे दिन भारी बारिश हुई है। इसके बाद शिमला के भट्टाकुफर में एक पांच मंजिला इमारत सोमवार की सुबह ढह गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई है क्योंकि पिछली रात ही बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था। राज्य में रेड अलर्ट जारी किया गया है। डीडी न्यूज के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश की इस इमारत के पास चार लेन की सड़क का निर्माण हो रहा था, जिसके कारण इमारत में दरारें आ गई थीं।

बता दें कि पिछल 24 घंटों में यहां भारी बारिश के कारण तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे हिमाचल में मानसून से संबंधित अब कुल 20 लोगों की मौत का हो चुकी है।

विज्ञापन

129 सड़कें हुई बंद

पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बारिश से जुड़ी घटनाओं के कारण राज्य की 129 सड़के बंद है। इनमें सिरमौर की 57 सड़कें और मंडी की 44 सड़कें शामिल हैं, जिन्हें बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 612 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं।

20 लोगों की मौत, कितने लापता?

SEOC, स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के मुताबिक, 20 जून को राज्य में मानसून की शुरुआत हुई थी। इनका आंकड़ा बताता हैं कि राज्य में बारिश से कुल 20 लोगों की अबतक मौत हुई है। वहीं, 4 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

10 जिलों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू , मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर, ऊना और चंबा समनेत 10 जिलों में मध्यम से ज्यादा बारिश हो सकती है, जिससे बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। मंडी में जूनी खड्ड और ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। इसलिए, लोगों को नदियों व उसके तटों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन

प्रभावित जिलों के स्कूल बंद

हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रभावित जिलों कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर के उपायुक्तों को सोमवार 30 जून को सभी स्कूल बंद करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा मंडी के डीसी अपूर्व देवगन ने भी इलाके के सभी स्कूलों, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ