तिब्बत के बाद हिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके, 3.4 रही तीव्रता

Earthquake in Himachal Pradesh : देश में एक दिन में दो बार धरती कांपी। दिल्ली, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में सुबह भूकंप के झटके लगे थे। शाम होते-होते हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप आया।

Earthquake

Earthquake

विज्ञापन

Earthquake in Himachal Pradesh : तिब्बत के बाद हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके लगे। देश में एक दिन में दूसरी बार धरती हिली। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी गई है। लोगों ने मंगलवार की शाम 5.14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं आई है।

आज सुबह की शुरुआत भूकंप से हुई थी। सुबह करीब 6.35 से लेकर 6.40 बजे के बीच दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल सीमा के पास तिब्बत भूकंप का केंद्र था, जिसकी तीव्रता 7.1 थी। शाम होते होते हिमाचल प्रदेश में भूकंप आया। मंडी में जमीन की 5 किमी गहराई में इसका केंद्र था।

विज्ञापन

जानें हिमाचल में कब बढ़ जाता है भूकंप का खतरा

विज्ञापन

सर्दियों के मौसम में हिमाचल प्रदेश के मंडी, चांबा, कांगड़ा, लाहौल और कुल्लू में भूकंप का खतरा और बढ़ जाता है। जनवरी से लेकर मार्च तक भूकंप की घटनाएं बढ़ जाती हैं। आज भी लोगों के दिलों में 1905 में कांगड़ा में आए भूकंप की याद ताजा है।

विज्ञापन

तिब्बत में 100 से अधिक मौत

शक्तिशाली भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान तिब्बत क्षेत्र को पहुंचा। भूकंप के झटके लगने के बाद चारों ओर मौत का मंजर नजर आ रहा था। बड़ी-बड़ी इमारतें भरभराकर गिर पड़ीं, जिसके मलबे के नीचे लोग दब गए और चीख पुकार मचने लगी। भूकंप से अबतक 100 से ज्यादा लोगों की मौत होने की खबर सामने आ रही है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ