radhika yadav
विज्ञापन

कौन है इनामुल हक, राधिका यादव केस में क्यों उछला नाम? ‘कारवां’ के म्यूजिक वीडियो की इनसाइड स्टोरी

Who Is Inamul Haq linked Radhika Yadav Case: टेनिस खिलाड़ी राधिका मर्डर केस में जिस इनामुल हक का नाम सामने आ रहा है, वह दो साल पहले रिलीज हुए राधिका यादव के म्यूजिक वीडियो का सिंगर और सहएक्टर है। राधिका को म्यूजिक वीडियो के लिए कितने पैसे मिले? रील्स से क्या कमाई? इनामुल हक ने सारे सवालों के जवाब दिए और यह भी कहा कि राधिका को ही एल्बम में क्यों लिया?

Who Is Inamul Haq linked Radhika Yadav Case: टेनिस खिलाड़ी राधिका मर्डर केस में जिस इनामुल हक का नाम सामने आ रहा है,। वह इस वक्त दुबई में है। उसका कहना है, जिस वीडियो ‘कारवां’ में राधिका और मैंने एक्टिंग की है, वह 2 साल पहले बनाकर रिलीज किया गया था। मगर, हम इसे दोबारा किसी दूसरे कलाकार के साथ फिर से रिलीज करना चाहते थे। मैंने वीडियो के लिए राधिका से संपर्क किया था। राधिका ने अपने पिता को ‘कारवां’ गाना सुनाया और राधिका ने सेट पर मुझे बताया था कि उनके पिता को यह गाना बहुत पसंद आया है। राधिका की मां भी उनके साथ सेट पर आई थीं।

जूम कॉल के बाद राधिका हुई थी फाइनल

इनामुल ने बताया कि कारवां सॉन्ग में एक्टिंग के लिए राधिका से उसने खुद संपर्क नहीं किया था, क्योंकि उस समय तक मैं खुद एक्टर के रूप में कन्फर्म नहीं था। जब मैं एक्टर के लिए सिलेक्ट हुआ तो तब डायरेक्टर ने कहा, ‘वह (राधिका) आपकी उम्र के हिसाब से फिट है। इसलिए, आप उनसे पूछ सकते हैं। कास्टिंग एक वॉट्सएप ग्रुप में हो रही थी। डायरेक्टर के साथ जूम कॉल के बाद राधिका को इस भूमिका के लिए फाइनल कर लिया गया।

विज्ञापन

राधिका ने इस सॉन्ग का प्रचार भी नहीं किया

इनाम ने कहा, “हमने गाना सामान्य रूप से शूट किया। उसके बाद, मुझे नहीं पता कि क्या हुआ। राधिका ने इस सॉन्ग का प्रचार भी नहीं किया। मैं राधिका से केवल 2 बार मिला, एक बार टेनिस टीम मीटिंग के दौरान और दूसरी बार शूटिंग के दौरान। वीडियो रिलीज होने के तुरंत बाद राधिका ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी, जिसमें बताया था कि उनके दादाजी का निधन हो गया है। इसलिए, मुझे लगा कि वह इसी वजह से गाने का प्रचार नहीं कर रही है।

वीडियो के लिए कुछ भी भुगतान नहीं

राधिका के पिता की नाराजगी पर इनाम ने कहा कि मुझे कारवां सॉन्ग के बाद राधिका के किसी भी वीडियो के बनने की जानकारी नहीं है। कई लोग सोचते हैं कि जब कोई रील बनाता है तो उसे बहुत पैसा मिलता है, लेकिन राधिका के फॉलोअर्स ज्यादा नहीं थे। मुझे लगता है कि वह सोशल मीडिया से कुछ नहीं कमा रही थी। हम सामान्य रूप से ही सहयोग करते थे और हमने उसे वीडियो के लिए कुछ भी भुगतान नहीं किया, केवल कन्वेंस राशि दी। हमारी राधिका से कोई बातचीत नहीं होती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ