गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, 4 बच्चों की मां कंबोडियाई गर्लफ्रेंड संग लेगा 7 फेरे

कंबोडियाई गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए हरियाणा के गैंगस्टर को पैरोल मिली है. मैनपाल ढिल्ला से शादी करने के लिए कंबोडिया की मेटा चान 3 बच्चों को लेकर भारत आई है. शादी हरियाणा के झज्जर जिले में हो रही.

Haryana Gansgter | Mainpal Dhilla | Cambodian Girl Friend

हरियाणा का गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला कंबोडियन गर्लफ्रेंड से शादी करेगा. (Credit- ANI)

विज्ञापन

हरियाणा के गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी करने के लिए पैरोल मिल गई है और वह जेल से बाहर आ गया है. मैनपाल अपनी कंबोडियाई गर्लफ्रेंड से शादी करेगा, जो 3 बच्चे लेकर भारत आई है. शादी जेल के ही एक फार्म हाउस में होगी और इसके लिए मैनपाल को 12 घंटे यानी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक की पैरोल दी गई है. शादी होने के बाद उसे वापस जेल ले जाया जाएगा. वहीं इन 12 घंटों के दौरान फार्म हाउस के आस-पास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे, वहीं मैनपाल को पत्नी और बच्चों के अलावा किसी से बात करने की इजाजत नहीं होगी.

फरीदाबाद में बंदूक के बल पर किडनैप, सात दिन तक बनाकर रखा बंधक; दो अरेस्ट

विज्ञापन

आजीवन कारावास की सजा काट रहा मैनपाल

हरियाणा के झज्जर जिले के बादली का रहने वाला मैनपाल ढिल्ला आजीवन कारावास की सजा काट रहा है और झज्जर की सेंट्रल जेल में बंद है. उसकी दुल्हन का नाम मेटा चान है, जो कंबोडिया की रहने वाली है. मैनपाल ढिला से वह कंबोडिया में मिली थी, जब मैनपाल पैरोल पर जेल से बाहर आया था और कंबोडिया भाग गया था. वहां दोनों साथ-साथ रहते थे और जब पुलिस ने मैनपाल को पकड़कर भारत प्रत्यर्पित किया तो चान अपने 3 बच्चों को लेकर मैनपाल से शादी करने के लिए भारत आ गई, लेकिन चौथा बच्चा कंबोडिया में ही रह गया है, जो जल्द भारत आएगा.

मैनपाल ढिल्ला के खिलाफ 22 आपराधिक केस

बता दें कि गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला के खिलाफ मर्डर समेत 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं. साल 2007 और 2010 में दर्ज 3 केसों में मैनपाल को दोषी ठहराया गया था और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. जेल में एक व्यक्ति की हत्या करने का आरोप भी मैनपाल पर लगाह. जुलाई 2018 में मैनपाल को 6 सप्ताह की पैरोल मिली थी, लेकिन पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद वह सोनू कुमार नामक फर्जी पहचान लेकर देश से भाग गया. इसी नाम से मैनपाल ने कंबोडिया में बिजनेस शुरू किया और इसी दौरान वह मेटा चान से मिला, जिसके साथ वह शादी करने जा रहा है.

विज्ञापन

CBI ने जारी किया था इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस

मैनपाल पैरोल पर जेल से बाहर आकर देश छोड़कर भागा था तो जांच एजेंसियां उसे तलाश रही थीं. कंबोडिया भागने का सुराग मिलने पर हरियाणा पुलिस ने कंबोडिया पुलिस से संपर्क किया. हरियाणा पुलिस की अपील पर CBI ने नवंबर 2024 में मैनपाल ढिल्ला के खिलाफ इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया. कंबोडिया के पुलिस अधिकारियों की मदद से जुलाई 2025 में हरियाणा पुलिस ने कंबोडिया में उसका पता लगाया गया और मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार किया. सितंबर 2025 में मैनपाल ढिल्ला को भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया. उसके पीछे मेटा चान भी बच्चों को लेकर भारत आ गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ