हरियाणा विधानभा चुनाव में कांग्रेस विनेश फोगाट को देगी टिकट? पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बता दी सच्चाई!

पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है,  बीजेपी की सरकार में प्रदेश में बीज, कीटनाशक दवा के दाम बढ़े हैं।

haryana assembly election 2024, Bhupinder Singh Hooda, anuradha prasad, vinesh phogat
विज्ञापन

Bhupinder Singh Hooda Exclusive: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने में जुटी है। इस बीच हरियाणा की महिला पहलवान विनेश फोगाट के कांग्रेस से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं। इस मुद्दे पर पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत में बड़ी बेबाकी के साथ जवाब दिया।

दरअसल, जब इंटरव्यू के दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या कांग्रेस पार्टी महिला पहलवान विनेश फोगाट को इस विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाने जा रही है? इस पर उन्होंने बड़े ही सधे हुए नेता की तरह जवाब दिया, उनका जवाब था कि खिलाड़ी किसी पार्टी का नहीं होता है। खिलाड़ी तो पूरे देश का होता है, विनेश ही नहीं मनु भाकर भी उनसे मिलने आईं थी। लेकिन उनसे राजनीति की कोई बात नहीं हुई। जहां तक बात चुनाव लड़ने की है तो अगर वे इसके लिए आएंगी तो जरूर पार्टी इस पर विचार करेगी और अपना आर्शीवाद देगी।

विज्ञापन

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखिए पूरा इंटरव्यू

पढ़िए इंटरव्यू के प्रमुख अंश

सवाल- राज्य में आम आदमी पार्टी से अलग चुनाव क्यों लड़ रहे हैं।
जवाब-आप से हमारा केवल केंद्रीय स्तर पर गठबंधन है। राज्य में हमारा केवल बीजेपी से मुकाबला है।

विज्ञापन

सवाल-नयाब सिंह सैनी की सरकार को कैसे देखते हैं?
जवाब- पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर नयाब सिंह के गुरु हैं, बीजेपी की सरकार में हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय और निवेश में कमी आई है। बीजेपी ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन बना दिया है। राज्य में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है।

सवाल-क्या बाबा राम रहीम के जेल से बाहर आने पर चुनाव में कांग्रेस के वोट बैंक पर कोई असर पड़ेगा?
जवाब-ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है, इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन

सवाल-बीजेपी में आपको क्या प्रॉब्लम दिखती है?
जवाब- बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है,  बीजेपी की सरकार में किसान की आय कम हुई है। प्रदेश में  बीज, कीटनाशक दवा, डीजल के रेट बढ़ गए हैं। ऐसे में किसान की लगात बढ़ी है, वहीं, सरकार ने MSP नहीं बढ़ाई है।

सवाल-सीएम नयाब सिंह सैनी ने एक बयान में कहा कि आपके खाते खराब हैं, इसका क्या मतलब है?
जवाब- मैं किसी के बारे में व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहता,  बीजेपी के सीएम अपने गांव, बूथ और विधानसभा में ही पार्टी को जीता नहीं सके।

विज्ञापन

सवाल- कांग्रेस सत्ता में आएगी तो जातिगत जनगणना पर क्या फैसला लेगी?
जवाब-हम जातिगत जनगणना कराएंगे, ये हमारे मेनिफेस्टो में शामिल है।

सवाल-आपके राजनीति से रिटायर्ड होने के बाद लोग आपके किस काम को लोग याद रखेंगे?

विज्ञापन

जवाब- मैं किसी भी स्थिति में रहा मैंने बदले की भावना से कोई काम नहीं किया। मैंने हरियाणा को एजुकेशनल हब बनाने का काम किया। बिजली पर मैंने काफी काम किया।

सवाल- बीजेपी वाले कांग्रेस को भ्रष्ट सरकार क्यों बोलते हैं?
जवाब-बीजेपी की सरकार में एसएसबी, कौशल रोजगार योजना सभी जगह करप्शन पकड़ा गया, वे खुद भ्रष्ट हैं।

विज्ञापन

सवाल-राहुल गांधी की राजनीति को कैसे देखते हैं?
जवाब-राहुल गांधी लोकसभा चुनाव के बाद मजबूत नेता बनकर उभरे हैं, वे हमारे नेता हैं हमारा उन्हें पूरा समर्थन है।

सवाल- 4 अक्टूबर को आपको किस रोल में देखेंगे?
जवाब-कांग्रेस की सरकार बनेगी, इसके अलावा जो हाई कमान जिम्मेदारी देगी मैं वो काम करूंगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ