हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कैसे उम्मीदवारों को देगी टिकट? पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया खुलासा

पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी की सरकार हरियाणा में हर मोड़ पर विफल रही है। लोगों ने कांग्रेस सरकार का सफल कार्यकाल देखा है, इसलिए लोग फिर कांग्रेस की सरकार बनाना चाहते हैं।  

haryana assembly election 2024 Bhupinder Singh Hooda Interview anuradha prasad Candidat

Bhupinder Singh Hooda Exclusive Interview

Bhupinder Singh Hooda Exclusive: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ता चुनाव लड़ने के लिए अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। इस बीच कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से खास बातचीत में बता दिया कि कांग्रेस इस बार विधानसभा चुनाव में कैसे और किन उम्मीदवारों को अपना प्रत्याशी चुनेगी?

दरअसल, इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके हाथ अपनी पसंद के प्रत्याशी को टिकट देने के लिए खुले हैं? इस बार कांग्रेस टिकट देने में क्या क्राइटेरिया अपनाएगी? इस पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साफ कहा कि पार्टी जीताऊ और टिकाऊ उम्मीदवार को टिकट देगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा, जिसकी राजनीतिक जमीनी पर नींव मजबूत हो, लोगों में उसकी पैठ हो और वह सीट जीतकर आए। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी जीतेगा तभी तो पार्टी की सरकार बनेगी।

नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देखिए पूरा इंटरव्यू

पढ़िए इंटरव्यू के प्रमुख अंश

सवाल- क्या लगता है हुड्डा साहब? क्या आपका वनवास खत्म होगा?
जवाब-राजनीति में कोई वनवास नहीं होता, जब तक नेता एक्टिव है, जब तक काम करता है, वह राजनीतिक में जिंदा माना जाता है। इस बार हरियाणा की 36 बिरादरी मन चुका चुकी है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

सवाल-आपकी पार्टी 10 साल से राजनीति से बाहर है, अब ऐसा अचानक क्या हुआ जो उसमें उफान है?
जवाब- बीजेपी की सरकार हर मोड़ पर विफल रही है। लोगों ने कांग्रेस सरकार का भी कार्यकाल देखा है, इसलिए लोग फिर कांग्रेस की सरकार बनाना चाहते हैं।

सवाल-आप में चुनावों को लेकर काफी आत्मविश्वास है। इस बार राज्य में कितनी सीट आएंगी?
जवाब-सीट तो नहीं बता सकता, लेकिन इस बार कांग्रेस भारी बहुमत से चुनाव जीतकर राज्य में सरकार बना रही है।

सवाल- हरियाणा में ‘हूड्डा’ और ‘शैलजा’ दो गुट हैं, शैलजा ने बयान दिया है कांग्रेस दलितों के साथ खड़ी रही है, क्या इस बार दलित मुख्यमंत्री होगा?
जवाब-कोई धड़ा नहीं है, कांग्रेस हमेशा दलितों के साथ रही है। पार्टी में कई दलित नेता अध्यक्ष रह चुके हैं। सीएम पद का नाम हाई कमान तय करता है।

सवाल- लोग कह रहे हैं कि ‘हूड्डा जी’ जीतकर अपने बेटे को गद्दी पर बैठा देंगे?
जवाब-ये फैसला हाईकमान लेती है, दीपेंद्र को पार्टी ने जो काम दे रखा है वो उसे कर रहे हैं।

सवाल- इस बार पार्टी की तरफ से प्रदेश से राज्यसभा में किसी उम्मीदवार का नाम आगे क्यों नहीं किया गया?
जवाब-हमारे पास पूरा नंबर नहीं था, इसलिए हमने किसी का नाम नहीं दिया।

सवाल-दुष्यंत चौटाला ने सोशल मीडिया पर आपके लिए कहा कि आप जेल जाने से डरते हैं?
जवाब-जेजेपी पिछली बार किस्मत से आ गई थी, लोकसभा में उन्हें करारी हार मिली है। वह कांग्रेस के आगे कहीं मुकाबले में नहीं हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ