Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार तड़के एक सड़क हादसे के बाद 2 करोड़ की लग्जरी कार पलभर में जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक कार पूरी तरह से खत्म हो गई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
तेज रफ्तार में थी स्पोर्ट्स कार
जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर हुआ। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक तेज रफ्तार लाल रंग की लग्जरी कार पोर्स डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई। इसके बाद कार में आग लग गई। बताया गया है कि आग लगने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। कार की हालत को देखकर साफ है कि आग अगले हिस्से में लगी थी।
जानकारी के मुताबिक पोर्स की इस स्पोर्ट्स कार की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। संतुलन खोने के बाद कार हादसाग्रस्त हो गई।
ऋषभ पंत की कार में भी लगी थी आग
बता दें कि 30 दिसंबर 2022 को दिल्ली से रुड़की जाते समय भारतीय टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत का भी एक्सीडेंट हुआ था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर उनकी लग्जरी मर्सिडीज कार का एक्सीडेंट हुआ था। हादसे के बाद उनकी कार में आग लग गई थी। राहगीरों ने ऋषभ को गाड़ी से निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया था। अगले दिन उनके एक्सीडेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।
संबंधित खबरें
फरीदाबाद में टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी पकड़ा
18 hrs ago60 साल का बिजली विवाद खत्म, सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल के हक में सुनाया फैसला
1 day agoहरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी व एरियर
2 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा ट्विस्ट; आरोपी को बेल, वीडियो हटाने के आदेश
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 days agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
4 days agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
5 days agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
5 days agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
7 days ago'पीटा, घसीटा, पत्थर मारे', पंचकूला स्कूल में KG की छात्रा पर जानलेवा हमला
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines