पंचकूला स्कूल मारपीट मामले में 2 टीचर सस्पेंड, जानिए अब कैसी है पीड़ित बच्ची की हालत

Panchkula News: पंचकूला के सरकारी स्कूल में 6 साल की छात्रा से मारपीट मामले में कार्रवाई की गई. स्कूल की 2 शिक्षिकाओं को सस्पेंड कर दिया गया है. राहत की बात ये है कि पीड़िता की हालत में सुधार आ रहा है, और वो अब खाना खा रही है.

panchkula X Screengrab

पंचकूला स्कूल मारपीट मामले में कार्रवाई (Photo-Screengrab)

Panchkula School Girl Assault Case: हरियाणा के पंचकूला स्थित एक सरकारी स्कूल में मारपीट की घटना के बाद चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती मासूम बच्ची की हालत में अब सुधार हो रहा है. कई दिनों तक गंभीर स्थिति में रहने के बाद बच्ची की सेहत बेहतर बताई जा रही है. उसके परिवार के लिए सबसे भावुक पल तब आया, जब उसने हादसे के बाद पहली बार खाना खाया.

विज्ञापन

मां की गोद में बच्ची ने खाई खिचड़ी

बच्ची के परिजनों ने उसकी मौजूदा स्थिति का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें मासूम अपनी मां की गोद में बैठकर खाना खाते हुए नजर आ रही है. बताया गया कि उसने घटना के बाद पहली बार खिचड़ी खाई है. बच्ची को दोबारा भोजन करते और पहले से बेहतर हालत में देखकर माता-पिता ने राहत की सांस ली है. पिछले कई दिनों से परिवार उसकी सेहत को लेकर बेहद परेशान था. PGI में उसका लगातार इलाज चल रहा था और उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई थी.

विज्ञापन

माता-पिता ने लोगों का जताया आभार

बच्ची के परिवार ने इस मुश्किल वक्त में साथ देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया है. माता-पिता ने कहा कि देशभर से मिले समर्थन, शुभकामनाओं और दुआओं ने उन्हें हिम्मत दी. बच्ची की हालत में सुधार की खबर से परिवार के साथ-साथ उसके लिए प्रार्थना कर रहे लोगों ने भी राहत महसूस की है.

विज्ञापन

2 शिक्षिकाओं को किया गया सस्पेंड

इस मामले में प्रशासन ने भी कार्रवाई की है. घटना पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय की है, जहां बच्ची के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया था. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले में कार्रवाई करते हुए संबंधित दो शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है. इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे हैं.

HSCPCR ने लिया मामले का संज्ञान

इस बीच, हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HSCPCR) ने इस मामले का संज्ञान लिया है और पंचकूला के जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि वो शिक्षा विभाग की तरफ से की गई कार्रवाई के बारे में एक डिटेल्ड रिपोर्ट सौंपें. HSCPCR की अध्यक्ष तृप्ति श्योराण ने बताया कि आयोग को गुरुवार शाम इस घटना का एक वीडियो मिला.

विज्ञापन

श्योराण ने कहा, ‘कल शाम मुझे इस घटना का एक वीडियो मिला, जिसमें 6 साल की एक बच्ची और 8 साल का एक लड़का दिखाई दे रहे हैं. जिस तरह से उसने ये हरकत की है, उसे देखते हुए हम चाहते हैं कि बच्चे का मेंटल हेल्थ इवैल्यूएशन और काउंसलिंग की जाए, ताकि ये समझा जा सके कि उसने ऐसा व्यवहार क्यों किया. हमें ये जांचने की जरूरत है कि क्या उसके पारिवारिक माहौल, उसके रहने की जगह, या फिर हिंसक वीडियो गेम, जिन्हें आजकल कई बच्चे खेलते हैं, का उसके इस व्यवहार में कोई योगदान है. इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही हम बच्चे के बिहेवियर और उसके ऐसे बर्ताव के कारणों का पूरा आकलन कर पाएंगे.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ