Bhai Dooj Gift Ideas: भाई को दें ये 5 खास तोहफे, देखते ही खिल उठेगा चेहरा

दिवाली के बाद भाई दूज आता है, जो भाई-बहन के रिश्ते और प्यार को बनाए रखता है. ऐसे में आप अपने भाई को उसकी पसंद का कोई भी छोटा या बड़ा तोहफा दे सकती हैं. बेहतर होगा कि आप भाई की पसंद के हिसाब से कोई तोहफा खरीदें.

latest bhai dooj gifting ideas 2026 bhai ko kya gift de
1 / 6
भाई-बहन का रिश्ता प्यार, नोकझोंक और ढेर सारी खूबसूरत यादों से भरा होता है. Image Credit- AI

भाई-बहन का रिश्ता प्यार, नोकझोंक और ढेर सारी खूबसूरत यादों से भरा होता है. कभी एक-दूसरे से लड़ना तो कभी मुश्किल समय में साथ खड़े रहना, इस रिश्ते की यही खासियत है. भाई दूज का त्योहार इसी प्यार और अपनापन को जाहिर करने का एक खास मौका होता है. इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए दुआ करती हैं. वहीं, भाई भी अपनी बहनों को उपहार देकर इस रिश्ते की मिठास बढ़ाते हैं. अगर इस भाई दूज पर आप भी अपने भाई को कुछ खास गिफ्ट देने की सोच रही हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि क्या खरीदें तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. जरूरी नहीं कि तोहफा महंगा ही हो, बल्कि ऐसा होना चाहिए जो भाई के काम आए और उसे देखकर उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाए.

विज्ञापन

शर्ट करें गिफ्ट

शर्ट करें गिफ्ट 2 / 6

भाई के लिए शर्ट खरीदना बेस्ट हो सकता है. यह सस्ता और अच्छा गिफ्ट हो सकता है, जिसके साथ एक चॉकलेट भी दी जा सकती है. बाकी शर्ट भाई की पसंद के हिसाब से खरीदना बेस्ट हो सकता है. इसे भी पढ़ें- दिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका

विज्ञापन

पर्स आएगा रोज काम

पर्स आएगा रोज काम3 / 6

भाई दूज पर भाई को ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जिसका इस्तेमाल आसानी से किया जा सके तो पर्स बेस्ट हो सकता है. आप भाई के लिए क्लासी लेदर वॉलेट या उसकी पसंद के अनुसार कोई ट्रेंडी डिजाइन चुन सकती हैं. चाहें तो वॉलेट के अंदर एक छोटा सा प्यार भरा नोट भी रख सकती हैं.

ईयरबड्स से करें खुश

ईयरबड्स से करें खुश4 / 6

अगर आपके भाई को गाने सुनना, गेम खेलना या वीडियो देखना पसंद है तो हेडफोन या वायरलेस ईयरबड्स उसके लिए शानदार गिफ्ट हो सकते हैं. आजकल बाजार में कई बजट रेंज में अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे. आप नॉइज कैंसलेशन, बैटरी बैकअप और साउंड क्वालिटी जैसे फीचर्स को ध्यान में रखकर खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

स्नीकर्स

स्नीकर्स5 / 6

भाई के लिए स्नीकर्स भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. यह आपको मार्केट में हर बजट में आसानी से मिल जाएंगे, बस भाई की पसंद के हिसाब से स्नीकर्स देखने होंगे.

जिम बैग

जिम बैग6 / 6

अगर आपके भाई को फिटनेस और वर्कआउट का शौक है तो आप उन्हें एक स्टाइलिश जिम बैग गिफ्ट कर सकती हैं. इसमें वह अपने जिम के कपड़े, जूते, पानी की बोतल और अन्य जरूरी सामान आसानी से रख सकते हैं. इसे भी पढ़ें- इस दिवाली फोटोज को दें नया अंदाज, AI से बनाएं ट्रेडिशनल और क्रिएटिव तस्वीरें; बस कॉपी-पेस्ट करें ये Prompts

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन