वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में नहीं पहुंचे नेता तो संगठन ने लिया एक्शन, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड

दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल नहीं होने पर युवा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल के 83 पदाधिकारियों को सस्पेंड किया.

Untitled design (40)

रामलीला मैदान में हुई रैली में शामिल नहीं होने पर युवा कांग्रेस ने तीन राज्यों के 83 पदाधिकारियों को सस्पेंड किया (Photo- X)

दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई ‘वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली’ में शामिल नहीं होना युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारियों को भारी पड़ गया. भारतीय युवा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के इन पदाधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. यह रैली 1 नवंबर को हुई थी. इसमें विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने हिस्सा लिया था. संगठन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के 60, हरियाणा के 10 और हिमाचल प्रदेश के 13 पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है. निलंबित किए गए लोगों में युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव स्तर के नेता शामिल हैं. यह कार्रवाई अगले आदेश तक जारी रहेगी.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा 60 पदाधिकारी सस्पेंड

मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इस कार्रवाई की जानकारी दी. संगठन ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है. पोस्ट के मुताबिक, 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में हुई ‘वोट चोरी’ के खिलाफ रैली में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल नहीं हुए थे. संगठन ने इसे गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता माना. इसके बाद संबंधित पदाधिकारियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया.

विज्ञापन

हरियाणा और हिमाचल में भी हुई कार्रवाई

हरियाणा युवा कांग्रेस ने भी अपने 10 पदाधिकारियों को निलंबित किया है. जारी आदेश में इसे संगठन के नियमों के खिलाफ बताया गया है. निलंबित लोगों में प्रदेश उपाध्यक्ष नवदीप दलाल का नाम भी शामिल है. इसके अलावा प्रदेश महासचिव विकास कुमार, योगेश फोगाट, सिकंदर प्रधान, पिंकी, अजहरुद्दीन मास्टर अजहर, प्रतीक चौधरी, सतीश कुमार और नवीन यादव के नाम भी आदेश में दिए गए हैं. वहीं, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने 13 पदाधिकारियों को सस्पेंड किया है.

2 नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक, दिल्ली में हुए कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को गंभीर मामला माना गया. इन 13 लोगों में दो प्रदेश उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और तीन सचिव शामिल हैं. हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव आर्यन चौहान की ओर से निलंबन का आदेश जारी किया गया. इसकी कॉपी भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्य प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष को भी भेजी गई है.

विज्ञापन

अगले आदेश तक जारी रहेगा निलंबन

तीनों राज्यों में की गई इस कार्रवाई के पीछे संगठन ने अनुशासन बनाए रखने और राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों का पालन कराने की बात कही है. फिलहाल सभी 83 पदाधिकारियों का निलंबन अगले आदेश तक जारी रहेगा. तीनों राज्यों के गई रैली इस करएबही में उलट फस गई है हरियाणा युवा मोर्चा अनुषाशन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ