IPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली, इस ऑक्शन में 3 खिलाड़ियों पर होगी नजरें

IPL: आईपीएल में अब खिलाड़ियों की रकम लगातार बढ़ती जा रही है. फिलहाल 27 करोड़ तक आंकड़ा पहुंच चुका है. लेकिन आईपीएल 2028 के पहले स्टार खिलाड़ियों पर 40 करोड़ तक भी खर्च हो सकता है. कुछ खिलाड़ियों ने तो रिटेंशन के लिए भी 40 करोड़ तक मांगे हैं.

IPL 2027

IPL: आईपीएल की अब शुरुआत हुई थी. उस समय सभी टीमों का पर्स लगभग 20 करोड़ का हुआ करता था. लेकिन पिछले ऑक्शन में ये पर्स 120 करोड़ तक पहुंच चुका है. अब आईपीएल 2028 में ये पर्स 150 करोड़ तक भी पहुंच सकता है. ऐसे में अगर 120 करोड़ की पर्स में कोई खिलाड़ी 27 करोड़ में बिक सकता है, तो 150 करोड़ पर्स के होने पर 40 करोड़ तक की भी बोली लग सकती है. आईपीएल 2027 के ऑक्शन में हालांकि ऐसा होना बहुत ही मुश्किल है. लेकिन इस ऑक्शन में भी बड़ी बोली लग सकती है. 

विज्ञापन

आईपीएल 2027 में इन 3 खिलाड़ियों पर लग सकती है बोली  

बात करें आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन की तो, इस बार वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप पर बड़ी बोली लग सकती है. होप ने हाल में ही भारतीय परिस्थितियों में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. इसके अलावा बेवन जैकब्स पर भी बड़ी बोली लग सकती है. जैकब्स ने भी भारत के खिलाफ टी-20 फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया है. इसके अलावा इंग्लैंड के जोश टंग पर भी बोली लग सकती है. 

विज्ञापन

जंग भी हाल के समय में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही उनके ऊपर ये बोली लग सकती है. हालांकि जहां तक बात रही 40 करोड़ की तो आईपीएल 2028 में रिटेंशन के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाड़ी 40 करोड़ की मांग कर सकती है. ऐसी मांग पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह भी कर सकती है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ