Astro Upay: आप जीवन में धन और सफलता आकर्षित करना चाहते है तो मंगल से जुड़े उपायों को कर सकते हैं. मगंल के अशुभ प्रभाव के कारण जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आप लोगों को हमेशा डर लगता है, परेशान रहते हैं, फैसला लेने में कंफ्यूज रहते हैं, मन अशांत रहता है तो ऐसे में आपको बजरंगबली से जुड़े उपाय को करना चाहिए. आपको हनुमान जी से जुड़े मंत्र का जाप करना चाहिए.
इस श्लोक का करें पाठ
मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
हनुमान जी से जुड़े इस मंत्र के जाप से आप जीवन में मंगल के अशुभ प्रभाव से मिलने वाली परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं. आप लोग 40 दिनों तक नियमित तौर पर इस मंत्र का जाप करें. आप इस उपाय को कर हनुमान जी को प्रसन्न कर सकते हैं. ऐसा करने से जीवन में मुश्किलों से राहत मिलेगी.
मंगल के लिए अन्य उपाय
आप इनके अलावा मंगल से जुड़े अन्य कई उपाय कर सकते हैं. मंगलवार के दिन गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं. इसके साथ ही आप मसूर की दाल, तांबा, गुड़ या लाल मिठाई का दान करें. हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें. इसके साथ ही आप हनुमान चालीसा का पाठ करें. मंगल के उपायों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.