IND vs NZ: तीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे शुभमन गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबले जीत लिए हैं. अब तीसरा मुकाबला हैमिल्टन में खेला जाएगा. वहां पर टीम इंडिया को 17 सालों से जीत नहीं मिली है. शुभमन गिल इस बार भारतीय टीम को सफलता दिला सकते हैं

IND vs NZ

तीसरे वनडे में गिल कर सकते हैं कारनामा (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की शुरुआत शानदार अंदाज में की है. पहले मैच में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत दर्ज की. वहीं दूसरे मुकाबला भारत ने 4 रन से जीता. दोनों मैचों में बारिश ने खलल डाला. भारतीय टीम अब तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. दोनों टीमों के बीच तीसरा वनडे मुकाबले हैमिल्टन में खेला जाने वाला है. वहां के आकड़े डराने वाले हैं. टीम इंडिया को 17 साल से वहां पर जीत नसीब नहीं हुई है. शुभमन गिल अपनी कप्तानी में भारत को जीत दिलाकर इतिहास रच सकते हैं.

विज्ञापन

हैमिल्टन में भारत का खराब रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने जिस तरह शुरुआती दो मैच जीते हैं उसे देख कर लग रहा है कि तीसरा मैच भी आसानी से अपने नाम कर लेगी. हालांकि पिछले रिकॉर्ड को देखा जाए तो थोड़ा डर भी लग रहा है. हैमिल्टन का सेडन पार्क मैदान भारत के लिए खास नहीं रहा है. सेडन पार्क में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक 8 वनडे मुकाबले खेले हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि छह मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं आया है. वहीं एक मुकाबला भारत ने जीता. 11 मार्च 2009 को महेंद्र सिंह की अनुवाई में टीम इंडिया को हैमिल्टन में अंतिम जीत मिली थी. भारत ने डकवर्थ लुइस नियम से न्यूजीलैंड को 84 रनों से मात दी थी. गौतम गंभीर भी उस टीम का हिस्सा थे. अब गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच हैं.

विज्ञापन

विराट कोहली जैसे बड़े कप्तान भी रहे फेल

2009 से भारत को हैमिल्टन में जीत नहीं मिली हैं. इस चौंकाने वाले आंकड़े से टीम इंडिया की मुश्किलें थोड़ा बढ़ सकती हैं. हैमिल्टन में भारतीय टीम विराट कोहली, शिखर धवन और रोहित शर्मा की अगुवाई में भी खेल चुके हैं. किसी को भी जीत नसीब नहीं हुई. 2019 में रोहित की कप्तानी में भारत ने मैच खेला था. 2020 में विराट को कप्तानी में टीम इंडिया को चार विकेट से हार मिली थी. 2022 में शिखर धवन कप्तान थे तब मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. अब टीम को शुभमन गिल लीड कर रहे हैं. देखना होगा कि उनकी अगुवाई में इस बार हैमिल्टन में जीत मिलेगी या नहीं. मौजूदा समय में टीम इंडिया की बल्लेबाजी और गेंदबाजी काफी मजबूत है. हालांकि बारिश एक चिंता का विषय जरूर है. हैमिल्टन में बारिश के कारण मैच धुल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ