WWE में सबसे बड़ा उलटफेर, दोस्त को धोखा देकर किया Money in the Bank कैश-इन, छीनी चैंपियनशिप

WWE Crown Jewel 2026 का सफल समापन हो गया है. फैंस को बड़े मैच देखने को मिले. टिफनी स्ट्रेटन को भी सफलता मिली. उन्होंने अपना वुमेंस मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन किया. आइए आपको बताते हैं कि टिफनी ने किस अंदाज में कैश-इन किया.

WWE Crown Jewel 2026

WWE को मिला नया चैंपियन (Photo: WWE.com)

WWE Crown Jewel 2026: WWE में आए दिन कोई ना कोई बड़ी घटना होती रहती है. 7 नवंबर को सऊदी अरब में Crown Jewel 2026 का आयोजन हुआ. वहां पर कंपनी ने चार बड़े मैच बुक किए थे. सभी मैचों में खूब मजा आया. टॉप रेसलर्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. रोमन रेंस ने भी मेन इवेंट में मैच लड़ा. वुमेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप मैच में दर्शकों को चौंकाने वाली चीज देखने को मिली. टिफनी स्ट्रेटन ने वहां पर अपना मनी इन द बैंक ब्रीफकेस कैश-इन किया. वो नई वुमेंस चैंपियन बन गई हैं. उन्होंने अपनी दोस्त चेल्सी ग्रीन को धोखा दिया. दोनों ने अभी तक साथ में तगड़ा काम किया था.

विज्ञापन

वुमेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप मैच हुआ तगड़ा

चेल्सी ग्रीन और लिव मॉर्गन के बीच वुमेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप मैच हुआ. दोनों अपने ब्रांड की टॉप चैंपियन हैं. इस वजह से इनके बीच मैच बुक किया गया था. इनकी राइवलरी भी शानदार रही थी. ग्रीन और लिव ने बढ़िया मैच फैंस को दिया. मॉर्गन ने मैच के दौरान ग्रीन की खूब बेइज्जती की. हालांकि ग्रीन भी पीछे नहीं रहीं. उन्होंने मॉर्गन को तगड़ा जवाब दिया.

विज्ञापन

दोनों मुकाबले में बराबरी पर रहीं. मैच में रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज ने भी दखलअंदाजी की. मॉर्गन ने दोनों की सहायता लेने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वो अकेले ही ग्रीन को मात देंगी. इसका उन्हें नुकसान हुआ. ग्रीन ने रोलअप के जरिए मॉर्गन को हरा दिया. मैच के बाद ट्रिपल एच ने रिंग में एंट्री की. उन्होंने ग्रीन को चैंपियनशिप और एक अंगूठी दी. ग्रीन ने प्रोमो भी दिया. उन्होंने अपनी जमकर तारीफ की और खुद को बेस्ट कहा. उन्होंने कहा कि वो इस चीज को डिजर्व करती हैं.

विज्ञापन

टिफनी स्ट्रेटन ने किया खेल

मैच के बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिला. लिव मॉर्गन ने ग्रीन के ऊपर पीछे से हमला किया. वहां पर रॉक्सन और राकेल भी आ गईं. टिफनी स्ट्रेटन ने एंट्री की. उन्होंने मॉर्गन पर हमला किया. ग्रीन ने राकेल और रॉक्सन को रिंग के बाहर भेजा. ग्रीन ने टिफनी से कहा कि वो मॉर्गन के ऊपर हमला करें. टिफनी ने ब्रीफकेस से ग्रीन के ऊपर ही अटैक कर दिया. इसके बाद उन्होंने कहा कि वो अपना ब्रीफकेस कैश-इन कर रही हैं. टिफनी ने ग्रीन को पिन किया और दोनों चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. उन्होंने ग्रीन के हाथ से अंगूठी निकाल कर खुद पहन ली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ