DA Hike Alert : हरियाणा में 3% बढ़ा महंगाई भत्ता, 63% हुआ DA; जानें कब मिलेगी सैलरी और एरियर

Haryana DA Hike News 2026: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 3% DA/DR बढ़ोतरी की घोषणा की है. 1 जुलाई से लागू इस फैसले से 63% हुआ DA. जानिए सैलरी, पेंशन और एरियर भुगतान की तारीखें.

Haryana Government Employees DA News

नवंबर की सैलरी और दिसंबर की पेंशन में इजाफे के साथ ही जनवरी 2027 में मिलने वाला 4 महीने का एरियर कर्मचारियों और पेंशनर्स के बजट को काफी मजबूत बनाएगा.(Photo - AI)

दिवाली के बाद हरियाणा सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी खुशखबरी दी है. पंजाब, गुजरात और उत्तराखंड की तर्ज पर अब हरियाणा सरकार ने भी महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है. वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल केआधिकारिक आदेशों के अनुसार, यह नई बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू मानी जाएगी. सरकार के इस फैसले से राज्य के करीब 5.38 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा. जान‍िये DA की नई दरें क्या हैं, किसे कब से बढ़ा हुआ पैसा मिलेगा और 4 महीने के एरियर का क्या हिसाब है.

विज्ञापन

हरियाणा में DA 60% से बढ़कर हुआ 63%

सरकारी कर्मचारियों का DA और पेंशनर्स की DR 60% से बढ़ाकर 63% कर दी गई है, ज‍िसका लाभ 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत वेतन और पेंशन पाने वाले हरियाणा सरकार के सभी सेवारत कर्मचारियों, पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स को मिलेगा.

विज्ञापन

4 पॉइंट में समझें पूरा गणित

विज्ञापन
  1. 3% की बढ़ोतरी: DA और DR दोनों को 60% से बढ़ाकर 63% कर दिया गया है.
  2. 1 जुलाई 2026 से लागू: यह संशोधित दरें 1 जुलाई 2026 से प्रभावी मानी जाएंगी.
  3. कब मिलेगी बढ़ी सैलरी/पेंशन: कर्मचारियों को बढ़ा हुआ DA नवंबर 2026 की सैलरी में जुड़कर मिलेगा. वहीं पेंशनर्स को बढ़ी हुई DR दिसंबर 2026 में मिलने वाली पेंशन के साथ दी जाएगी.
  4. 4 महीने का एरियर: जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 का 4 महीने का बकाया (Arrears) जनवरी 2027 में एकमुश्त दिया जाएगा.

DA Hike Alert: दिवाली से पहले राजस्थान सरकार का बड़ा ऐलान! कर्मचारियों को 3% DA बढ़ोतरी के साथ मिलेगा बोनस का फायदा

DA और DR में क्या अंतर होता है?
अक्सर लोग DA और DR को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन दोनों में थोड़ा अंतर है. DA (Dearness Allowance) यानी महंगाई भत्ता नौकरी कर रहे (सेवारत) सरकारी कर्मचारियों को उनकी बेसिक सैलरी पर महंगाई के असर को कम करने के लिए दिया जाता है. वहीं DR (Dearness Relief) यानी महंगाई राहत रिटायर हो चुके कर्मचारियों (पेंशनर्स और फैमिली पेंशनर्स) को उनकी बेसिक पेंशन के आधार पर दिया जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ