IND vs NZ: तीसरे वनडे मैच में इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, बल्लेबाजों को करना होगा कमबैक
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले 2 वनडे मैचों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. लेकिन दूसरे वनडे मुकाबले में टीम इंडिया अपने स्टार खिलाड़ियों से निराश है. खासकर बल्लेबाजों ने अब तक न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया है.

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. जिसमें टीम इंडिया दो मैचों के बाद सीरीज में 2-0 से आगे नजर आ रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 नवंबर से खेला जाने वाला है. ये मुकाबला सेडॉन पार्क हैमिल्टन में खेला जाने वाला है. टीम इंडिया के 5 स्टार बल्लेबाज तीसरे वनडे मुकाबले में खुद को साबित करना चाहेंगे. अगर तीसरे वनडे मुकाबले में भी ये खिलाड़ी बल्ले के साथ फेल हुए टीम मैनेजमेंट की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाएगा. (Pic Credit- PTI)
शुभमन गिल
2 / 6कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज से पहले बहुत ही अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे. लेकिन इस सीरीज में उन्होंने 2 मैचों में 18.50 की बेहद खराब औसत से 37 रन ही बनाए हैं. इस दौरान गिल पिछले मुकाबले में जीरो के स्कोर पर भी पवेलियन लौटे थे. ऐसे में अब तीसरे मुकाबले में शुभमन गिल एक बड़ी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी करना चाहेंगे. (Pic Credit- Screengrab)
रोहित शर्मा
3 / 6दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने पिछली सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी की थी. लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक उनके बल्ले से रन नहीं आए हैं. रोहित शर्मा ने अब तक 2 मुकाबले में 11.50 की खराब औसत से सिर्फ 23 रन ही बनाए हैं. रोहित ने अगर तीसरे मुकाबले में रन नहीं बनाए, तो उनकी फॉर्म पर भी दोबारा सवाल खड़े होने लगेंगे. (Pic Credit- ANI)
श्रेयस अय्यर
4 / 6उपकप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला भी इस सीरीज में नहीं चल रहा है. अय्यर ने अब तक खेली 2 मैचों में 22.50 की औसत से कुल 45 रन बनाए हैं. अय्यर को अच्छा स्टार्ट मिल रहा है, लेकिन वो उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पा रहे हैं. जिसके कारण भी ये टीम इंडिया के लिए एक समस्या है. अय्यर को भी तीसरे मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. (Pic Credit- ANI)
अक्षर पटेल
5 / 6स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने 2 मैचों में 20 की औसत से दो विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान अक्षर पटेल की इकॉनमी रेट 2.86 की रही है. हालांकि वो बल्ले के साथ लगातार फेल हो रहे हैं. अक्षर ने 2 मैचों में सिर्फ 7 रन ही बनाए हैं. अब अक्षर पटेल को तीसरे वनडे मुकाबले में बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन करना होगा. (Pic Credit- ANI)
नमन धीर
6 / 6मैच फिनिशर नमन धीर भी बड़ा स्कोर नहीं बना पा रहे हैं. अब तक खेले 2 मैचों में नमन धीर ने 17 की औसत से कुल 17 रन ही बनाए हैं. धीर के पास पिछले मुकाबले में मैच फिनिश करने का मौका था. लेकिन उन्होंने इस मौके को गंवा दिया. अब तीसरे वनडे मैच में भी वो अगर अच्छी पारी नहीं खेलते हैं, तो उनके लिए भी मुश्किल हो सकती है.