सिंगापुर से दिवाली मनाने आए टेक महिंद्रा के पूर्व अफसर की हत्या, बल्लभगढ़ से आरोपी गिरफ्तार

फरीदाबाद के सेक्टर 21C में पार्किंग और कुत्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी ने पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी पर बरसाईं गोलियां. सिंगापुर से परिवार संग दिवाली मनाने और शादी समारोह में शामिल होने भारत पहुंचे थे मृतक. वारदात के बाद आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने बल्लभगढ़ से किया गिरफ्तार

Faridabad Crime, Tech Mahindra Ex Executive Murder, Sector 21C Faridabad, Parking Dispute Murder, Mohan Sharma Arrested

फरीदाबाद के सेक्टर 21C में पार्किंग और कुत्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी ने पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी पर बरसाईं गोलियां. CREDIT - : ANI

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर 21C से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां कार पार्किंग और पालतू कुत्ते को लेकर हुए विवाद में टेक महिंद्रा के पूर्व रीजनल बिजनेस हेड की उनके ही पड़ोसी ने गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान परमजीत धनखड़ के रूप में हुई है, जो सिंगापुर से सिर्फ एक दिन पहले परिवार के साथ दिवाली मनाने भारत आए थे. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मोहन शर्मा अपने परिवार सहित फरार हो गया था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे बल्लभगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है. फरीदाबाद के एसीपी (क्राइम) वरुण कुमार दहिया ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, परमजीत धनखड़ और आरोपी मोहन शर्मा एक ही इमारत में रहते थे. धनखड़ का परिवार ग्राउंड फ्लोर पर रहता था, जबकि शर्मा का परिवार दूसरी मंजिल पर रहता है. दोनों परिवारों के बीच पार्किंग क्षेत्र में आरोपी के कुत्ते द्वारा गंदगी फैलाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से तनाव चल रहा था. धनखड़ के परिवार ने इस पर बार-बार आपत्ति जताई थी, जिसके चलते घटना से चार-पांच दिन पहले भी दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई थी.

विज्ञापन

पार्किंग को लेकर बढ़ा विवाद, फिर चलीं गोलियां

फरीदाबाद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 21C में परमजीत धनखड़ और उनके पड़ोस में रहने वाले मोहन उर्फ मोनू शर्मा के बीच गाड़ी पार्क करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी मोहन शर्मा ने अपना आपा खो दिया. वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल लाया और उसने परमजीत पर करीब 15 से 16 राउंड फायर झोंक दिए. आरोपी द्वारा चलाई गई गोलियों में से 8 से 9 गोलियां सीधे परमजीत को लगीं. गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका दहल उठा. खून से लथपथ परमजीत जमीन पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल होने के चलते उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

दिवाली और शादी में शामिल होने आए थे भारत

परमजीत धनखड़ सिंगापुर में बस चुके थे और वहां एक सॉफ्टवेयर कंपनी में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे. वह 5 नवंबर को परिवार संग दिवाली मनाने भारत पहुंचे थे और 24 नवंबर को अपने भतीजे की शादी में भी शामिल होने वाले थे. मृतक के बेटे शौर्य धनखड़ की शिकायत पर सूरजकुंड थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ