'वनवास खत्म…', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता; पति के लिए लिखी दिल छू लेने वाली बात
Ravi Dubey in Ramayana: ‘रामायण’ में रणबीर कपूर के साथ-साथ रवि दुबे ने भी अपने किरदार से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. फिल्म में वो ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभा रहे हैं और अब उनकी पत्नी ने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.
सरगुन मेहता ने रवि दुबे के लिए शेयर किया इमोशनल पोस्ट (Pic Credit- Instagram)
Ravi Dubey in Ramayana: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है. फिल्म ने रिलीज होते ही 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म में रवि दुबे ने ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाया है. रवि दुबे ने भी अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है. वहीं अब एक्टर की पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने अपने पति के लिए इमोशनल नोट लिखा है और उनकी जमकर तारीफ की है. सोशल मीडिया पर सरगुन मेहता का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस को सरगुन मेहता के पोस्ट पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और रवि दुबे के किरदार की भी तारीफ कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कुछ लिखा.
विज्ञापन
एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट
सरगुन मेहता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर रवि दुबे के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मैंने कहा था इस दिवाली हमारा वनवास खत्म होगा, बड़ी. वाल्मीकि रामायण में एक पंक्ति है कि लक्ष्मण जी श्री राम से कहते हैं- ‘उत्साहो बलवानार्य नास्त्युत्साहात्परं बलम्। सोत्साहस्यास्ति लोकेऽस्मिन् न किञ्चिदपि दुर्लभम्।।’ इसका मतलब है कि संकल्प से बड़ी कोई ताकत नहीं है. जो उस भावना को जीवित रखता है, उसके लिए कुछ भी पहुंच से परे नहीं है. आप जानते थे कि यह आपके दिल में हमेशा से है. 21 साल का इंतजार, उतार-चढ़ाव, अस्वीकृतियां, निर्णय, आज आपके विश्वास और दृढ़ता के लिए खोई हुई बाधाएं. सबसे बुरे समय में भी, कभी गलत नहीं बोला और ना ही बुरा किया. हर समय कुछ नया ही किया.’
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘आज मैं चाहे किसी से भी मिलूं और इंटरनेट पर कुछ भी देखूं, आपकी जीत हर किसी के लिए एक पर्सनल जीत जैसी लगती है. आपकी जीत उम्मीद देती है, आपकी जीत मुझे यकीन दिलाती है कि अच्छाई की जीत होती है. आज मेरा दिल बहुत भरा हुआ है क्योंकि मुझे पता है कि जो मैं कहती थी – कि “मेरा बंदा रब है” अब सब कहेंगे. मुझे आपकी पत्नी होने पर हमेशा गर्व है, लेकिन मैं जिंदगी भर आपकी सबसे बड़ी फैन भी रहूंगी. आप मेरी बड़ी रोशनी हैं. आप और ज्यादा चमकें. इस दिवाली को मेरी अब तक की सबसे शानदार दिवाली बनाने के लिए धन्यवाद.’
बता दें रवि दुबे पहली बार किसी बड़ी फिल्म में नजर आए हैं. इससे पहले उन्होंने टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज ही की हैं. वहीं अब 4000 करोड़ी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उनके फैंस उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं. फैंस उनके किरदार की तारीफ भी कर रहे हैं. पार्ट 2 में भी रवि दुबे मुख्य भूमिका में हैं.