Gurugram Live in Partner Murder Egg Curry: हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक शख्स ने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। हालांकि जब पुलिस ने इस मर्डर का खुलासा किया तो होश उड़ाने वाली बात सामने आई। शख्स ने बताया कि उसकी पार्टनर ने एग करी नहीं बनाई थी। इससे नाराज होकर उसने उसे मौत के घाट उतार दिया।
काफी प्रयास के बाद मिली सफलता
जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम पुलिस ने एक निर्माणाधीन मकान में मृत पाई गई महिला के लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इस मामले में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल रही थी, लेकिन काफी समय तक प्रयास करने के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक, ये घटना चौमा गांव में हुई। पुलिस ने इस मामले में 35 साल के लल्लन यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह बिहार के मधेपुरा जिले के औराही गांव का रहने वाला है। उसे पालम विहार पुलिस स्टेशन की एक टीम ने दिल्ली के सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार किया। उसने पूछताछ में बताया कि करीब 6 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद वह दिल्ली में काम की तलाश में आ गया था।
शराब के नशे में की हत्या
पूछताछ के दौरान लल्लन ने बताया कि उसने शराब के नशे में पार्टनर की हत्या की थी। लल्लन ने बताया कि जब उसकी पार्टनर ने अंडा करी बनाने से इनकार किया तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद उसने बेल्ट और हथौड़े से पिटाई कर पार्टनर को मौत के घाट उतार दिया।
लल्लन ने बताया कि उसकी पार्टनर अंजलि की उम्र 32 साल थी। वह कचरा बीनती थी। सबसे पहले उसका शव बिल्डिंग के केयरटेकर ने देखा। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार, लल्लन और अंजलि 10 मार्च को एक निर्माणाधीन मकान में रहने लगे। हालांकि इस दौरान बिल्डिंग प्रशासन की ओर से उनके नाम, पते और आईडी भी नहीं लिए। दरअसल, लल्लन यादव ने अंजलि को पत्नी बताया था। इसी वजह से उन दोनों पर शक भी नहीं हुआ।
कचरा बीनने वाली से हुई थी मुलाकात
पुलिस का कहना है कि लगभग 7 महीने पहले लल्लन यादव की मुलाकात कचरा बीनने वाली अंजलि से हुई थी। इसके बाद दोनों मजदूरी करते हुए साथ रहने लगे। पालम विहार एसीपी नवीन कुमार के अनुसार, लल्लन अंजलि की हत्या करने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा और बेल्ट बरामद कर लिए हैं।
ये भी पढ़ें: छोड़ो कल की बातें, अब लिखेंगे नई कहानी; Anil Vij गाना गाते-गाते भाजपा को ये क्या दे गए संकेत?
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
1 day agoध्रुव राठी CJP प्रदर्शन से पहले पुलिस हिरासत में, घर से किए गए डिटेन
3 days agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
4 days agoHaryana Open School 10वीं परीक्षा 2026: देखें डेटशीट और एडमिट कार्ड
7 days agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप
10 days agoदिल्ली में जुटेगी हरियाणा BJP की पूरी फौज, PM मोदी ने MLAs को दिए 2 घंटे
10 days ago11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानें क्या होंगे बदलाव
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
14 days agoगैंगस्टर ढिल्ला को शादी के लिए मिली पैरोल, गर्लफ्रेंड के साथ लेगा 7 फेरे
19 days agoहरियाणा में आवारा गोवंश के लिए 4 गौ वन, 70 हजार गायों को आश्रय
21 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines