गुरुग्राम में बारिश से उखड़ा बड़ा पेड़, तीन बिजली के खंभे टूटे; रातभर बिजली गुल
गुरुग्राम में बारिश के कारण सेक्टर 46 में पेड़ उखड़ने से बिजली के तीन खंभे टूट गए. गुरुवार रात 9 बजे से इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रही. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था.
गुरुग्राम में बारिश के कारण उखड़ा पेड़ और टूटे बिजली के खंभे. (Image- X/ANI)
दिल्ली-NCR में बारिश के बीच गुरुग्राम के सेक्टर 46 की एक रिहायशी कॉलोनी में बड़ा पेड़ उखड़कर गिर गया. इस घटना में बिजली के तीन खंभे टूट गए. इसके कारण इलाके में बिजली की सप्लाई प्रभावित हो गई. स्थानीय लोगों के घरों में गुरुवार रात से बिजली नहीं थी. यह घटना लगातार हो रही बारिश के दौरान हुई. पिछले 24 घंटों में दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश के साथ मौसम बदला है.
विज्ञापन
दिल्ली-NCR में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 29 अक्टूबर को दिल्ली और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था. मौसम विभाग ने अगले 24 से 48 घंटों के दौरान बारिश और बदल गरजने का अनुमान लगे था. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कई जगह मौसम खराब रहने का अनुमान था. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई थी. बारिश के साथ बिजली कड़कने का अनुमान था. यह 30 अक्टूबर तक जारी रहने का अनुमान था.
विज्ञापन
#WATCH | Haryana: A large tree was uprooted in the residential area of Sector 46 of Gurugram following continuous rainfall, damaging three electricity poles and disrupting several power lines. The incident led to a power outage in the area, with electricity supply disrupted since… pic.twitter.com/ZiqSsqsHap
बारिश से बदला मौसम, दिल्ली में चार साल का सबसे ठंडा अक्टूबर दिन
दिल्ली-NCR में रातभर हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है. इसके साथ ही राजधानी की हवा की क्वालिटी में भी सुधार आया है. गुरुवार, 29 अक्टूबर को दिल्ली में पिछले चार साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन रहा. साइक्लोन अर्नब के असर से बारिश और घने बादल आसमान में छाए रहे. दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह नॉर्मल से 5.6 डिग्री कम था. वहीं, न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो नॉर्मल से करीब 3.1 डिग्री ज्यादा था.
इंडिया गेट के पास AQI 93 पर पहुंचा
बारिश के बाद दिल्ली की हवा की क्वालिटी में भी आया. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, इंडिया गेट के आसपास एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 93 दर्ज किया गया. इससे पहले राजधानी में कई दिनों तक हवा की क्वालिटी ‘खराब’ की केटेगरी थी. मौसम विभाग के मुताबिक, 1 और 2 नवंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है. इन दिनों के लिए मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है.
विज्ञापन
दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना
दिल्ली-NCR के अलावा मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भी बारिश का अनुमान जताया है. 2 से 4 नवंबर के बीच कर्नाटक समुद्री इलाका, केरल, साउथ कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समुद्री इलाके में कई जगह बारिश हो सकती है.