---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

MLA Chirag Patel कौन हैं, जिन्होंने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, बताया क्यों छोड़ी पार्टी और अब आगे क्या?

Chirag Patel Resigned From Congress: कांग्रेस गुजरात में अपना संगठन मजबूत करने की कोशिशों में जुटी है, लेकिन इस बीच पार्टी को प्रदेश में बड़ा झटका लगा है, जानिए क्या?

---विज्ञापन---

Who Is Chirag Patel Resigned From Congress: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले गुजरात में संगठन मजबूत करने की कोशिश कर रही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। खंभात से पार्टी विधायक चिराग पटेल ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधायकी और पार्टी दोनों छोड़ दी हैं। चिराग ने प्रदेश विधानसभा स्पीकर शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा दिया। वहीं उनके भाजपा में जाने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। पिछले 7 दिन में गुजरात में सत्तासीन भाजपा की दोनों विपक्षी पार्टियों को झटका लग चुका है। चिराग से पहले आम आदमी पार्टी के विधायक भूपत भायाणी भी विधायकी और पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। कांग्रेस-आप दोनों के विधायकों की लोकसभा सीट आणंद जिला है।

 

---विज्ञापन---

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चिराग पटेल एक बिजनेसमैन हैं। पूरे राजस्थान में उनका कारोबार फैला है। उन्होंने साल 2022 में गुजरात विधानसभा चुनाव जीता था। 1990 के बाद पहली बार 3 दशक में खंभात में कांग्रेस जीती थी। भाजपा ने चिराग के खिलाफ महेश रावल को टिकट दिया था, लेकिन चिराग ने उन्हें 3711 वोटों से हरा दिया था। चिराग को 69,069 वोट और महेश रावल को 65,358 वोट मिले थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं। आम आदमी पार्टी को 5 सीटें मिली थीं। अब दोनों ही पार्टियों के एक-एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं इन दोनों इस्तीफों को राजस्थान में सत्ता परिवर्तन से जोड़कर भी देखा जा रहा है। वहीं चिराग ने कांग्रेस छोड़ने की वजह पार्टी में अनदेखी होना बताया है।

यह भी पढ़ें: निलंबित सांसदों के पास अब आगे क्या विकल्प? Parliament Session में सस्पेंड हो चुके हैं 141 मेंबर्स

---विज्ञापन---

First published on: Dec 19, 2023 03:34 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola