नाॅर्थ-ईस्ट में फर्जी कागजात से बनवाते गन लाइसेंस, गुजरात SOG ने 21 को दबोचा

गुजरात पुलिस और एटीएस ने मिलकर सुरेंद्रनगर में फर्जी कागजात से गन लाइसेंस बनवाने का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मामले में 21 लोगों को अरेस्ट किया है। वहीं 25 फर्जी लाइसेंस भी जब्त किए हैं।

Gujarat fake gun license racket

Gujarat fake gun license racket

विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ठाकुर, अहमदाबाद

गुजरात पुलिस ने सुरेंद्रनगर से गन लाइसेंस बनाने के गिरोह का पर्दाफाश किया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने भारत थूंगा उर्फ भारत भरवाड़ उर्फ टको नामक शख्स को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। जिसके बाद गुजरात ATS और सुरेन्द्रनगर एसओजी इस मामले की जांच में जुट गई थी। जिसमें अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को भारत उर्फ टको के केस में अहम जानकारी मिली। इस बीच सुरेन्द्रनगर एसओजी टीम ने तीन दिन में इस मामले से जुड़े 21 लोगों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने इन युवकों से 25 हथियार और उत्तर पूर्वी राज्यों के गन लाइसेंस जब्त किए हैं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अरेस्ट किए गए 25 लोगों में से 14 युवकों के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज है। हथियार लाइसेंस देने के मामले में मुख्य आरोपी मुकेश बंबा उर्फ मुकेश भरवाड़, विजय भरवाड़ और हरियाणा के शौकत का नाम सामने आया है। इन लोगों के कनेक्शन मणिपुर और नागालैंड तक जुड़े हैं। सुरेन्द्रनगर में एसओजी की टीम ने जिले भर से इन 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन 21 में से 17 ने अलग-अलग प्रकार के हथियार खरीदे थे, जिनमें से लोगों 7  के पास रिवॉल्वर, पिस्तौल और 12 बोर गन थे।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

पुलिस ने कुल 12 रिवॉल्वर, 5 पिस्तौल और 8 टवेल बोर गन जब्त की हैं, जिनकी कीमत 24 लाख रुपये बताई जा रही है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि थानगढ़ तालुका के जामवाड़ी में रहने वाले एक परिवार के चार भाई गणपत, लाल, हीरा और जयेश ने हाल ही में हथियार लाइसेंस प्राप्त किए थे, लेकिन इन भाइयों के हथियार लेने से पहले ही मामला पुलिस तक पहुंच गया था।

विज्ञापन

14 लोगों पर पहले से मामले दर्ज

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि जिन 14 लोगों के पास गन लाइसेंस थे, वे किसी न किसी अपराध में पुलिस के रडार पर रहे हैं। सुरेन्द्रनगर के 80 फुट रोड पर रहने वाले कलोतरा बंधुओं ने गन लाइसेंस के आधार पर एक-एक पिस्तौल खरीदी थी। उनके खिलाफ भी पुलिस में शिकायत दर्ज है। मामले में पुलिस को शक है कि इस मामले में कुछ और लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस अरेस्ट किए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में सामने आया है कि मणिपुर और नागालैंड से हथियार खरीदने के लिए ये लोग फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करते थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ