राजकोट में टेस्ट ड्राइव के लिए रखी कार से भीषण हादसा, 2 बाइक सवार को मारी टक्कर; CCTV में कैद पूरा मामला

गुजरात के राजकोट के पटेल चौक के पास बीती शाम 4 बजे रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां टेस्ट ड्राइव के लिए रखी गई स्कोडा कार से भयानक हादसा हुआ। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

gujarat News

gujarat News

गुजरात के राजकोट से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां पटेल चौक के पास शाम चार बजे टेस्ट ड्राइव के लिए रखी गई स्कोडा कार से भयावह हादसा हुआ। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक कार अचानक बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार देती है। कार और टू व्हीलर के बीच हुई टक्कर के बाद टू व्हीलर पर सवार लड़की सड़क के किनारे जाकर गिरती है, जबकि इस बाइक को चला रहा शख्स इस टक्कर के बाद कार की छत पर जा गिरता है। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं और इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन

सुरेंद्रनगर में भयंकर सड़क हादसा

वहीं, सुरेंद्रनगर से भयंकर सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। यहां एक टैक्सी ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि ड्राइवर के नियंत्रण में गाड़ी नहीं थी। एक व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद बिजली के पोल और घर की दीवार से गाड़ी टकरा गई। टैक्सी का शीशा और बोनट बुरी तरह डैमेज हो गया।

विज्ञापन

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। वहीं, इस हादसे में दूसरा युवक बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ