गुजरात के 9 जिलों में मौसम में होगा बड़ा बदलाव, लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

गुजरात में गर्मी और लू का अलर्ट है। राज्य के कई भागों में धूल भरी आंधी हो सकती है। इसके साथ ही 2 दिनों तक राज्य का मौसम कैसा रहेगा, आइए जानें आईएमडी का अपडेट।

GUJARAT KA MAUSAM

GUJARAT KA MAUSAM

विज्ञापन

गुजरात में अगले दो दिनों तक धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया गया है। विभाग के अनुसार, दक्षिण गुजरात के सभी जिलों में दो दिन तक धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। अगले सात दिनों तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है। 21 अप्रैल को पूरे गुजरात में धूल भरी आंधी आने की संभावना है।

उधर, कल गुजरात के कुछ जिलों में बादल छाएंगे। सौराष्ट्र के कई हिस्सों में AQI 270 के पार जाने की संभावना है। मध्य गुजरात में आणंद, कपड़वंज, तारापुर, पेटलाड आदि हिस्सों में भी धूल के बादल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा राधनपुर, पाटन के कुछ हिस्सों, वीरमगाम क्षेत्र, कादी और बेचराजी, चोटिला, सुरेंद्रनगर, हलवद, धांगराध्रा, धांधुका लखतार में धूल भरी आंधी देखने को मिलेगी। आने वाले समय में गर्मी कम हो जाएगी। अप्रैल में तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना रहेगी। 26 तारीख के बाद राज्य के 9 जिलों में हल्की बारिश होगी।

विज्ञापन

अगले दो दिन का कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक गुजरात में धूल भरी आंधी चलने का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटों में अहमदाबाद में तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान जताया है कि मानसून से पहले भी तेज हवाएं चलने की संभावना है।

कल गुजरात के कुछ जिलों में धूल के बादल छाएंगे। सौराष्ट्र के कई हिस्सों में AQI 270 के पार जाने की संभावना है। मध्य गुजरात पर नजर डालें तो आणंद, कपड़वंज, तारापुर, पेटलाड आदि हिस्सों में भी धूल के बादल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा 20 अप्रैल की दोपहर के बाद उत्तरी गुजरात के राधनपुर, पाटन के कुछ हिस्सों, वीरमगाम क्षेत्र, कादी और बेचराजी, चोटिला, सुरेंद्रनगर, हलवद, धांगराध्रा, धांधुका लखतार में धूल भरी आंधी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन

कब मिलेगी गर्मी से राहत

अप्रैल में तापमान बढ़ना चाहिए, लेकिन इसके बजाय तापमान में कमी आने की संभावना है। वहीं, मई महीने में भी धूल भरा मौसम देखने को मिलेगा। इसके अलावा धूल भरी आंधी चलेगी। कच्छ के कुछ हिस्सों में हवा की गति 45 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ